लुधियाना जिला कोर्ट धमाके पर बोले सीएम चन्नी, कहा- चुनाव से पहले अराजकता फैलाने की कोशिश
चंडीगढ़, 23 दिसंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना की जिला अदालत में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। गुरुवार को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हुई, जबकि 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद खुद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम जानी।
Recommended Video

लुधियाना कोर्ट में हुए इस धमाके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हुई है, ऐसा लग रहा है कि वो बम को ऑपरेट कर रहा था। उसके अलावा 5 लोग घायल हुए हैं, चोटें गंभीर नहीं हैं। वे खतरे से बाहर हैं। इस विस्फोट के पीछे का अंदेशा जताते हुए सीएम ने कहा कि हमें लगता है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे कौन है, इसके बारे में जांच चल रही है। सरकार अलर्ट पर है। बहुत जल्द खुलासा होगा। ये घटना निंदनीय है।
डिप्टी सीएम भी पहुंचे अस्पताल
इससे पहले पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी लुधियाना जिला न्यायालय विस्फोट में घायल मरीजों से मिलने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया था कि मरीजों को मामूली चोटें आई हैं। उनमें से एक ने कहा कि विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी, जैसे कि कोई इमारत गिर गई हो। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब बॉर्डर राज्य है। जब इस तरह का विस्फोट होता है तो राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब की एजेंसियां जांच के लिए आएंगी।
दोपहर लगभग 12:15 बजे हुआ धमाका
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। वहीं विस्फोट की बात करें तो लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि दोपहर लगभग 12:15 बजे धमाका हुआ। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आई थी।












Click it and Unblock the Notifications