लुधियाना ब्लास्ट मामला: केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कही ये बात, दिया ये आश्वासन
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके से पंजाब के लोगों में दहशत का माहौल है
चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके से पंजाब के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस मुद्दे पर केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने प्रेस वार्ता की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में हो रही इस तरह की घटनाओं पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी। इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से बात की गई है। उन्होंने कहा कि इस केस में सभी जांच एजेंसी प्राथमिकता से काम कर रही है। बम धमाके के नतीजे जल्द ही सबके सामने होंगें। । कोर्ट परिसर में हुए धमाके का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू लुधियाना पहुंचे।
ये भी पढ़ें: पंजाब के किसानों को सौगात, सीएम चन्नी ने माफ किया किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज

केंद्र और राज्य सरकार एकजुट होकर करेगी काम
केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रीजिजू ने कहा कि उन्होंने लुधियाना अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धामाका और इस तरह हो रही रही अन्य घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार इन मुद्दों पर अलग-अलग दिशाओं में काम नहीं करेगी। केंद्र और राज्य सरकार एकजुट होकर पंजाब में सुख-शान्ति क़ायम करेगी। आपको बता दे कि लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धमाके के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू लुधियाना में धमाके वाली जगह का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

'लुधियाना ब्लास्ट कायराना हरकत है'
लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाके को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राष्ट्र विरोधी तत्वों की करतूत बताते हुए कहा कि 'लुधियाना ब्लास्ट कायराना हरकत है। हम नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। सरकार पूरी तरह अलर्ट है। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव पास होने की वजह से कुछ एंटी नेशनल तत्व ऐसा काम कर रहे हैं। लुधियाना ब्लास्ट मामले के लिए एनआईए जांच करेगी।
Recommended Video

पंजाब एक था, एक है और एक रहेगा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लुधियाना कोर्ट परिसर में हुआ धमाका कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति को भंग करने के लिए सिलसिलेवार तरीके से की गई गतिविधियों का हिस्सा है। चुनाव के वक्त ही धमाका क्यों होता है। पौने पांच साल बीतने के बाद ही धमाका क्यों हुआ ? वोटों की ओछी राजनीति के लिए गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई। एक खास समुदाय के ध्रुवीकरण के लिए ऐसी कोशिश की गई है। लुधियाना कोर्ट परिसर बम धमाके में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब को बेच कर गिरवी रख दिया। अपनी जान बचाने के लिए फिरकापरस्त ताकतों से मिल गए। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप वोटों की राजनीति का ध्रुवीकरण नहीं कर सकोगे। पंजाब एक था, एक है और एक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications