पंजाब के किसानों को सौगात, सीएम चन्नी ने माफ किया किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज
चंडीगढ़। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व जीत के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां विपक्ष पंजाब की जनता को विकास की उम्मीद दे रही है तो वहीं सरकार में मौजूद कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए हरसंभव काम कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के सीए चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खाते में दो हजार करोड़ रुपये जमा करवाएगी। ये रकम अगले 10 से 15 दिन में पहुंच जाएगी।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि सरकार ने श्री भागवत गीता और रामायण पर अध्ययन केंद्र स्थापित करने का भी फैसला किया है। ये अध्ययन केंद्र पटियाला में स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजकल पंजाबी संगीत और फिल्म की विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने के लिए एक फिल्म और टेलीविजन काउंसिल बनाने का फैसला लिया गया है, जिसका गठन 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की राजनीति से प्रेरित होने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित नहीं हा और ना ही इसके पीछे कांग्रेस है। ये मामला साल 2013 में सामने आए सिंथेटिक ड्रग तस्करी के मामले के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ पहले इसलिए कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि पंजाब के तत्कालीन सीएम और उपमुख्यमंत्री उनके रिश्तेदार थे।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक एसटीएफ बनाई गई थी, जिसमें बिक्रम मजीठिया का नाम सामने आया था। आरोपी जगदीश सिंह भोला ने बिक्रम मजीठिया का नाम लिया था। जगदीश भोला ने कहा था कि सिंथेटिक ड्रग का सरगना बिक्रम मजीठिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी बिक्रम मजीठिया से पूछताछ की थी।
Recommended Video
वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा बताते हुए कहा कि उन्होंने बिक्रम मजीठिया से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 विधायक इसलिए पार्टी छोड़ चुके हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल नशा तस्करी में संलिप्त लोगों से डर गए। चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने माफीनामा में कहा था कि जो आरोप उन्होंने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ लगाए थे वो सही नहीं थे। लोगों के साथ खड़ा होने के लिए घुटने में दम चाहिए न कि घुटने टेक दे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह पर हमला करते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी एक ऐसी बिल्ली है जो अब थैली से बाहर आ चुकी है। पहले वो बिक्रम मजीठिया का मजाक उड़ाते थे और अब उनके पक्ष में बयान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications