पंजाब में कांग्रेस और शिअद पार्षद हुए AAP में शामिल, सीएम ने पटका पहनाकर किया पार्टी में स्वागत
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आम चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही अलग-अलग राजनीतिक दलों में जमीनी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
सीएम की बैठकों के बीच शुक्रवार को बठिंडा में शिअद और कांग्रेस से जुड़े चार पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इन पार्षदों को बठिंडा के शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पार्टी का पटका पहनाकर आप में शामिल करवाया।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: वालंटियर फिर करेंगे कमाल! पंजाब में AAP की ताकत को एकजुट करने में जुटे CM मान

कांग्रेस पक्ष के पाषर्द ने भी छोड़ी थी पार्टी
अकाली दल से संबंधित तीन पार्षदों को उनकी मूल पार्टी ने कुछ महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था। जबकि कांग्रेस पक्ष के पार्षद ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
फिलहाल इन पार्षदों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा या नहीं यह कहना मुश्किल है। आने वाले समय में परिणामों के बाद ही लाभ के बारे में कुछ कहा जा सकता है। वहीं, इसके साथ ही बठिंडा नगर निगम में आप पार्षदों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है जबकि पहले विधायक गिल का भांजा और वार्ड नंबर दो से सुखदीप सिंह ढिल्लों आम आदमी पार्टी के पार्षद थे।
'आप' में शामिल होने वाले पार्षद
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर 8 से हरपाल सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 1 से अमनदीप कौर और उनके पति रणदीप सिंह, वार्ड नंबर तीन से कांग्रेसी पार्षद बलजीत कौर और उनके पूर्व पार्षद पति राजिंदर सिंह सिद्धू के अलावा वार्ड नंबर 13 से शिअद पार्षद गुरदेव कौर और उनके बेटे और पूर्व पार्षद हरजिंदर सिंह छिंदा शामिल हैं।
अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे पार्षद
ये सभी पार्षद बीते कुछ वक्त से अपनी-अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे और आप विधायक जगरूप सिंह गिल के संपर्क में थे। निगम हाउस में मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में मात्र एक पार्षद वाली आम आदमी पार्टी ने इन्हीं पार्षदों के सहयोग से बड़ा उलटफेर किया था और कांग्रेस की मंशा को सफल बना दिया था। हालांकि, पूरी योजना कोर्ट में याचिका दायर होने के चलते अधूरी रह गई। चंडीगढ़ में इन पार्षदों को पार्टी ज्वाइन करवाते समय लोकसभा सीट बठिंडा से आप उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया भी मौजूद रहे।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी उलटफेर, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने थामा AAP का दामन












Click it and Unblock the Notifications