'पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में, हमारा राज्य शांतिपूर्ण है', अजनाला घटना पर बोले सीएम भगवंत मान

लवप्रीत सिंह के विरुद्ध चमकौर साहिब वरिंदर सिंह को अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में ये एक्शन एक शिकायत के बाद लिया, पंजाब पुलिस तूफान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

भगवंत मान

Bhgwant Mann on Ajnala incident: लवप्रीत सिंह 'तूफान' की गिरफ्तारी के बाद जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस मामले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अजनाला की घटना के बारे में पूछे जाने पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। पंजाब पुलिस सक्षम है। पंजाब में 10 साल से सामाजिक बंधन पर गोलियां चलाई गईं। लेकिन लोग साथ रहना चाहते हैं। हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है।

Recommended Video

      Lovepreet Toofan कौन है, जिसके लिए Punjab में मचा घमासान, Amritpal से कैसा रिश्ता ? | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि लवप्रीत सिंह के विरुद्ध चमकौर साहिब वरिंदर सिंह को अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में ये एक्शन एक शिकायत के बाद लिया, जिसके तहत पंजाब पुलिस तूफान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अजनाला केस में इस गिरफ्तारी के बाद अजनाला थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ। अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने कहा कि वे 'तूफान' के बाहर निकाले जाने तक विरोध जारी रखेंगे।

      अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस पर हिंसा को भड़काने के अरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन में उनके 21 समर्थक घायल हो गए। अजनाला केस की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो लवप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

      यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यवसायियों का तीन करोड़ पंजाबियों के परिवार में शामिल होने का किया स्वागत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+