मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यवसायियों का तीन करोड़ पंजाबियों के परिवार में शामिल होने का किया स्वागत

भगवंत मान ने पंजाब को देश का औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार और उद्योगपतियों के बीच मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यवसायियों का तीन करोड़ पंजाबियों के परिवार में शामिल होने का स्वागत किया और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। आज यहां पांचवें प्रगतिशील पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान व्यवसायियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संतों, पीर-फकीरों और शहीदों की धरती पर उनका स्वागत किया और कहा कि आज उनके बीच व्यापार क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को देखकर उन्हें खुशी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश भर में निवेश के लिए सबसे मुफीद जगह है और कारोबारियों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने पंजाब को देश का औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार और उद्योगपतियों के बीच मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अलोचना करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी भगवंत मान सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+