पंजाब में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 48 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से एक बार फिर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को 48 आईएएस और पीसीएस अफसरों सूची जारी की गई है,जिसमें 4 आईएएस अधिकारियों सहित 44 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

नए आदेश के मुताबिक आईएएस अधिकारी अक्षिता गुप्ता को शहीद भगत सिंह नगर की एसडीएम बनाया गया है। अपर्णा एमबी को मालेरकोटला की एसडीएम और नितेश कुमार जैन को सरदूलगढ़ एसडीएम, सिमरनदीप सिंह को तरनतारन का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सरकार ने पीसीएस अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। स्वाति टिवाणा को एसडीएम निहाल सिंह वाला, नकोदर एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लो को बनाया गया है, जय इंदर सिंह को एसडीएम जालंधर-1, अमरिंदर सिंह मल्ही को डिप्टी सेक्रेटरी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कनू गर्ग को असिस्टेंट एक्साइज और टैक्सेशन कमिश्नर पटियाला नियुक्ति देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स पटियाला का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अतिरिक्त दीपक भाटिया को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स लुधियाना-1, काला राम कंसल को एसडीएम धारकलां, पूनम सिंह को सचिव आरटीए बठिंडा और एडीशनल डिप्टी कमिश्नर बठिंडा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
तबादले की इस सूची के मुताबिक रूपनगर एसडीएम हरकिरत कौर चन्ने को नियुक्त किया गया है। शिवराज सिंह बल को एसडीएम गढ़शंकर, मनजीत कौर को एसडीएम लोपोके, बबनदीप सिंह वालिया को ज्वाइंट कमिश्नर एमसी पटियाला, अंकुर महिंदरू को इस्टेट आफिसर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी लुधियाना, हरप्रीत सिंह अटवाल को डिप्टी सेक्रेटरी स्थानीय निकाय, हरबंस सिंह-2 को इस्टेट ऑफिसर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई गई है।
यह भी पढ़ें पंजाब: अमृतसर के इस गांव के दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications