पंजाब: अमृतसर के इस गांव के दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

पंजाब में आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार पर लोगों को विश्व‍िनियता दिन प्रति प्रति-दिन बढ़ती जा रही है।अमृतसर जिले के भंगवान गांव में दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ये जानकारी कैबिनेट मंत्री हर‍भजन सिंह ने दी।

punjab aap

रविवार को कैबिनेट मंत्री ने जंडियाला गुरु ने भंगवान गांव में कांग्रेस छोड़कर दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते समय ये बात कही।

मंत्री हरभजन सिंह ने कहा हमारी आप सरकार की नीतियों से पंजाब की आम जनता बहुत प्रभावित हैं, जिसका नतीजा है कि बड़ी संख्‍या में लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने उक्‍त गांव के दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए अपना और अपने परिवार का भी उदाहरण दिया।

आप मंत्री ने कहा कि वह अपने अपने परिवार के साथ कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही मंत्री ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भारी संख्‍या में लोग अन्‍य पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा पंजाब की आप सरकार हो या आम आदमी पार्टी ये आम जनता से जुड़ी हुई पार्टी है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को आश्वासन दिया कि 'आप' में आपका पूरा सम्मान किया जाएगा। इस गांव भंगवान का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा आम आदमी पार्टी की नीति के कारण सुखजिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, कलबीर सिंह, प्रबपाल सिंह, जगपाल सिंह, साहिब सिंह चेयरमैन, लाडी सिंह, पुष्पिंदर सिंह, मनजोत सिंह, बलजिंदर सिंह, मंगल सिंह, बलकार सिंह मुंची . , गुरचेत सिंह, दारा सिंह ठेकेदार, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, अमरदीप सिंह अंबू, लवदीप सिंह, लब्बा प्रधान, हरदेव सिंह, अब्बिजोत सिंह, सुच्चा सिंह, शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+