Indigo Flight: फ्लाइट में फिर महिला से छेड़छाड़, क्रू मेंबर के साथ हरकत, अमृतसर में पकड़ा गया शख्स
दुबई से अमृतसर आर रही फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) में महिला के साथ छेड़छाड़ फिर एक मामला सामने आया है। पंजाब के अमृतसर में इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री को क्रू मेंबर की महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की नाम राजिंदर सिंह है। वह इंडिगो की फ्लाइट से दुबई से अमृतसर की यात्रा कर रहा था।
क्रू मेंबर से इंडिगो फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला शख्स राजिंदर सिंह पंजाब के जालंधर के कोटली गांव के रहने वाला है। कथित तौर पर ये सामने आया कि जिस महिला वक्त क्रू मेंबर के साथ उसने छेड़छाड़ की उसने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उसने चालक दल की महिला सदस्य के साथ हरकत की।
आरोपी राजिंदर सिंह दुबई से अमृतसर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1428 से अमृतसर के लिए यात्रा कर रहा था। रविवार रात करीब 8 बजे अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट में नशे की हालत में राजिंदर सिंह क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ करने लगा तो फ्लाइट के स्टाफ ने स्थिति को संभाला। सिक्योरिटी मैनेजर ने थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना की की पंजाब पुलिस जांच कर रही है। पछले साल से लेकर अब तक बीते कुछ महीनों में फ्लाइट के अंदर महिला के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए। इससे पहले न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस में एक मामला सामने आया था। जब फ्लाइट में शराब के नशे में एक भारतीय व्यक्ति ने एक बहस के दौरान एक अन्य यात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा था। जबकि पिछले साल नवंबर में शंकर मिश्रा नाम के एक बूढ़ी महिला पर पेशाब करने का आरोप लगाया गया था। ये घटना एयर इंडिया की फ्लाइट में सामने आई थी।
बीते दिनों महिला यात्रियों और लेडी क्रू मेंबर्स के साथ फ्लाइट में हरकतों के मामले सामने आने के बाद सभी एयरलाइंस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी। यात्रियों के फ्लाइट में प्रवेश पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाती थी। लेकिन कुछ महीनों बाद फिर से फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने लेडी क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की हरकत का आरोप है, जिस पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: पटियाला के गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने वाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications