पटियाला के गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने वाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
पटियाला के गुरुद्वारा परिसर में एक महिला की एक शख्स ने शराब के नशे में हत्या कर दी। पटियाला पुलिस ने उस शख्स को अरेस्ट कर लिया है।

पंजाब के पटियाला के पवित्र गुरुद्वारे के परिसर में एक महिला शराब पी रहीं थी जिसके बाद वहां आए विजिटर निर्मलजीत सिंह ने उसकी गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
32 वर्षीय महिला के गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने से नाराज होकर शख्स ने गुस्से में आकर उस पर कई बार गालियां चलाई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या करने वाले गुरुदवारा नियमित आने वाले निर्मलजीत सिंह सैनी को पटियाला पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
परमिंदर कौर के रूप में पहचानी गई महिला पटियाला में दुखनिवार साहिब गुरुद्वारे के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पी रही थी तभी निर्मलजीत सिंह सैनी ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया ये घटना रविवार शाम की है।
SSP पटियाला ने बताया कि वरुण शर्मा ने बताया पटियाला में गुरुद्वारा परिसर के पास शराब पीने के आरोप में निर्मलजीत सिंह सैनी नाम के व्यक्ति ने कल रात 35 वर्षीय परमिंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ़्तारी की गई है,उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान एक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है और उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।
पटियाला एसपी ने कहा परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत ने यह देखा, तो उन्होंने उसे मैनेजर के कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद एक व्यक्ति निर्मलजीत सिंह सैनी ने गुस्से से आगबबूला होकर उस महिला को गोली मार दी।
पुलिस ने बताया कि सैनी ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। अर्बन एस्टेट फेज-1 पटियाला की रहने वाली कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications