पंजाब: कांग्रेस को झटका, कैबिनेट मंत्री रहे जोगिन्द्र मान का इस्तीफा, सोनिया को लिखी ये चिट्ठी
फगवाड़ा। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के नेता जोर-शोर से दल-बदली कर रहे हैं। अब यहां कांग्रेस के अनुसूचित जाति के बड़े चेहरे और पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने भी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज निगम (कैबिनेट रैंक) के चेयरमैन के पद को त्यागने का भी ऐलान कर दिया, जिससे उनका कांग्रेस के साथ 50 साल पुराना संबंध खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि, मान ने कल पार्टी से इस्तीफा दिया।

बता दें कि, जोगिन्द्र सिंह मान वो नेता हैं, जो फगवाड़ा से 3 बार विधायक रहे। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि, "मेरा सपना था कि टकसाली कांग्रेसी होने के कारण मेरा जिस्म तिरंगे में लिपट कर अंतिम सफर पर निकले, मगर कांग्रेस की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के ओरोपियों को संरक्षण देने के चलते अब मेरा जमीर इस पार्टी में रहने की इजाजत नहीं देता।"

जोगिंदर सिंह ने आरोप लगाए हैं कि, कांग्रेस सरकार स्कॉलरशिप घोटाले के दोषियों को पनाह दे रही है। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के दोषियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कल कहा कि, दलितों के बच्चों के हितों की रक्षा करने में सरकार फेल रही। बकौल मान, "मैं चाहता था कि मेरी मौत के बाद मेरा शव कांग्रेस के झंडे में लिपटे, लेकिन कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिद्धू जैसे मौका-परस्तों की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के दोषियों का बचाव किया गया, उन्हें पार्टी में पनाह देने से अब मेरा जमीर पार्टी में रहने की इजाजत नहीं देता।"
-
'घायल हूं इसलिए घातक हूं' Raghav Chadha ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications