jalandhar By-Election Results 2023: सुशील रिंकू की भारी जीत पर नहीं रुके बहनों के आंसू, कही ये बात
jalandhar By-Election Results 2023: सुशील रिंकू को जालंधर उपचुनाव में भारी जीत मिलने पर उनकी बहनों के आंसू नहीं रुके। उन्होंने अपने भाई पर बेशुमार प्यार लुटायाहै।

jalandhar By-Election Results 2023: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर झंडा गाड़ दिया है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 24 साल बाद जालंधर से कांग्रेस का सफाया हो गया है। सुशील रिंकू की जीत से आप कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न है।
इस बीच सुशील रिंकू की भारी जीत पर उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। भाई की जीत को देख बहनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पापा का सपना पूरा हो गया । उन्होंने कहा कि यह सपना पिताजी का था, जो आज पूरा हो गया। पिताजी के ही आशीर्वाद से भाई रिंकू को यह पद मिल पाया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आज पिताजी जिंदा होते तो बहुत खुशी होती। पिताजी के निधन के बाद रिंकू ही हमारे लिए पिताजी हैं। उन्होंने कभी किसी चीज के लिए कमी नहीं होने दी। उनमें हम अपने पिता की छवि देखते हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। उनकी इस जीत से बेहद खुशी हो रही है।
सुशील रिंकू की दूसरी बहन ने कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि मेरा भाई भारी मतों से जीतेगा। उनके वोटों का अंतर काफी ज्यादा होगा। आंखों में खुशी के आंसू लिए उन्होंने कहा कि जब मेरा भाई रिंकू घर आएगा तो वह सबसे पहले उसे आशीर्वाद और प्यार देंगे।
Recommended Video

रिंकू की तीसरी बहन ने कहा कि अभी जो हम महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। सुशील रिंकू के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रोड शो किया था।
यह भी पढ़ें- जालंधर से 24 साल बाद कांग्रेस का सफाया करने वाले AAP कैंडिडेट, जानिए कौन हैं सुशील रिंकू












Click it and Unblock the Notifications