पंजाब: 'जेल का जवाब वोट से', शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले- सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत
Punjab News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है।
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपनी तैयारी तेज कर दी है। पंजाब में आप धुआंधार प्रचार कर रही है। इस बीच आप ने नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि 'जेल का जवाब वोट से'। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटें जीत रही है।

आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब की जनता जेल का जवाब वोट से देगी। आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आप नेता संदीप पाठक ने जो उग्र भाषण दिए हैं, इससे आप कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
विकास के नाम पर वोट करेगी पंजाब की जनता
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। बीजेपी वाले कितने भी परेशना कर लें, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। पंजाब की जनता हमारे साथ है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में जो विकास हुआ है, पंजाब के लोग इसी विकास पर वोट करेंगे।
यह भी पढ़ें- Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स












Click it and Unblock the Notifications