पंजाब में नई सरकार के गठन से पहले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की हत्या, 20 राउंड गोलियों से भूना

चंडीगढ़, मार्च 14। पंजाब में नई सरकार के गठन से पहले अपराध की एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल, जालंधर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर को गोलियों से भून दिया। बाद में उस प्लेयर की अस्पताल में मौत हो गई। यह पूरी घटना जालंधर के मालियां गांव की है, जहां कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन चला रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर संदीप नांगल अंबिया पर 20 राउंड फायर कर दिए। इस घटना में संदीप नांगल की मौत हो गई।

Sandeep nangwal ambia

संदीप के सिर और छाती में लगी गोलियां

जानकारी के मुताबिक, संदीप के सिर और छाती में गोलियां लगी। फायरिंग की इस घटना के बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसकी आड़ में हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लीड नहीं मिली है। पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी है। बताया जा रहा है कि संदीप को जब घायलवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

कौन हैं संदीप नांगल अंबिया?

आपको बता दें कि संदीप एक इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर थे, जिन्होंने पंजाब से बाहर कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में बहुत अच्छा खेलते हुए देश का नाम रोशन किया था। संदीप हाल के दिनों में अपनी जीत के कारण फेमस हुए थे। उनकी एथलेटिक प्रतिभा और निचले स्तर पर विशेषज्ञता के कारण उन्हें कभी-कभी डायमंड प्रतिभागी कहा जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+