मोदी यूक्रेन युद्ध को रोक सकते हैं, तो धुआं क्यों नहीं ? पराली के मुद्दे पर CM मान ने छेड़ा संग्राम

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पराली जालने की समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है। पूरे उत्तर भारत के लिए ये एक मुद्दा है। इस गंभीर मसले पर पीएम को बैठक बुलानी चाहिए और शीघ्र ही इसका समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने PM Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री यूक्रेन युद्ध को रोक सकते हैं, जैसा कि विज्ञापन में दिखाया जाता है, तो क्या वे यहां धुआं नहीं रोक सकते ? उन्हें सभी राज्यों की एक साथ बैठक करवानी चाहिए, मुआवजा देना चाहिए।

आगे सीएम मान ने कहा कि किसी राज्य का किसान हो वह पराली नहीं जलाना चाहता, लेकिन मजबूरी है, कोई विकल्प भी नहीं है, क्या करेंगे? अगर मूल समस्या पर गौर करें तो ये पाएंगे कि किसान धान की खेती ही नहीं करना चाहते लेकिन वैकल्पिक फसल पर समर्थन मूल्य नहीं मिलता, ऐसे में किसान भाई करे तो क्या करे ? उन्होंने कहा कि धान के पैदावार के समय जब देश में अन्न के भंडार भर जाते हैं इसी किसानों की खूब तारीफ होती है पर जब बात पराली की आती तो किसान पर सारा दोष मढ़ दिया जाता है। उन पर जुर्माना लगाने की कोशिश की जाती है।

Bhagwant Mann

दिल्ली में AQI हुआ 300 पार

ठंड के दस्तक से पहले ही दिल्ली के आसमानों में धुएं का गुबार दिखने लगा है। कई स्थानों पर एक्यूआई 300 के पार हो गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से Hotspot भी चिह्नित किए गए हैं। दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में जली पराली का धुआं दिल्ली पहुंचता है या नहीं यह तो मुझे नहीं पता। हमें इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए बंद करवाने की जरूरत है।

"प्रोत्साहन नहीं मुआवजा से काम चलता है"

CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार से किसानों को प्रोत्साहित करने को कह रही है लेकिन प्रोत्साहन से काम नहीं चलता है, हमें उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। पंजाब सरकार ने किसानों को 1.25 लाख मशीनें दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+