पंजाब में 26 जगहों पर बनाए जाएंगे अब हब एंड स्पोक मॉडल साइलो, सरकार देगी जमीन
चंडीगढ़। पंजाब में अब 26 जगहों पर हब एंड स्पोक मॉडल साइलो बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए सरकारी या पंचायतों की सहमति से पंचायती जमीन उपलब्ध करवाने की मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि, 26 साइट्स पर ग्रेन स्टोरेज के लिए साइलो का निर्माण-कार्य इसी साल शुरू हो जाएगा। सूबे में सड़क मार्गों से जुड़े साइलो से रेलवे ट्रैक की दूरी अधिक नहीं होगी।

पंजाब में जिन स्थानों पर हब एंड स्पोक मॉडल साइलो बनाए जाएंगे, उनमें राजपुरा, कलानौर, औलख, बलाद कलां, घराचों, नादामपुर, टंगोरी, सुंदरा, चाओ माजरा, चिल्ला, रायपुर खुर्द, मौली बैदवान, रेडियाला, डेयरी, दहानासू, मत्तेवाडा, नसराली, मानेवल, गोरसियां कादर बख्श, नया नंगल, मूलेपुर, रियोना ऊंचा, रियोना नीवां, मेहदियां, वजीराबाद, नबीपुर शामिल हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि, हब एंड स्पोक मॉडल साइलो के लिए 26 साइट्स को लेकर सरकारी या पंचायतों की सहमति से पंचायती जमीन उपलब्ध करवाने की मंजूरी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications