होशियारपुर: नाबालिग लड़की को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, घटना से आहत पीड़िता ने उठाया ये कदम

होशियारपुर: नाबालिग लड़की को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, घटना से आहत पीड़िता ने उठाया ये कदम

होशियारपुर। खबर पंजाब के होशियारपुर जिले से है। यहां एक नाबालिग लड़की का अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तो वहीं, गैंगरेप की घटना से पीड़िता इस कदर आहत हुई कि उसने जहर खा कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद होशियापुर पुलिस ने गांव के ही लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पर गैंगरेप और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार है, जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Hoshiarpur: Two youth physical attack by kidnapping a minor girl

ये मामला होशियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खबरों के मुताबिक, गांव निवासी एक 17 साल की दलित परिवार की लड़की रविवार (28 मार्च) शाम को अपनी सहेली के यहां स्कूल का काम करने गई थी। उसे अकेले देख गांव के ही दो नौजवानों लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया। आरोपी उसे ट्यूबवेल पर ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी लड़की को कहीं और ले जा रहे थे कि मौका पाकर पीड़िता गाड़ी से कूद गई और चिल्लाने लगी।

गांव के ही कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार (29 मार्च) को लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कहीं। हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन पर देर शाम लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी रसूखदार परिवार से हैं, इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। वहीं, गांव की महिला पंच का कहना है कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएंगे।

डीएसपी सतिंदरपाल चड्ढा ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर गांव के ही दो युवकों गुरप्रीत और लवप्रीत के खिलाफ थाना बुल्लोवाल में धारा 306, 365, 366-A 506, 34, 376 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी भनक पाकर दोनों आरोपी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+