ये है पंजाब की पहली जंगल सफारी, देखिए कैसे तैयार हो रहा एडवेंचर डेस्टिनेशन, क्या-क्या सुविधाएं हैं?

हो​शियारपुर। आपने होशियारपुर की जंगल सफारी देखी है? यह पंजाब की पहली जंगल सफारी है। जिसे सरकार अब एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जा रही है। जंगलात विभाग के नाॅर्थ जोन के कंजरवेटर डाॅ. संजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यहां 3 और आॅल वेदर एयरकंडीशंड हट बनेंगी।

होशियारपुर में पंजाब की पहली जंगल सफारी

होशियारपुर में पंजाब की पहली जंगल सफारी

सरकार ने यहां करीब 80 लाख रुपए की योजना से अब थाना डैम के लिए नई परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना में यहां पर डैम के 2 छोर पर पुल बनेगा। वहीं, यहां बनने जा रहे वॉच-टावर से न सिर्फ डैम का पानी व हरे भरे जंगल का दृश्य देखा जा सकेगा, बल्कि सैकड़ों किमी दूर धौलाधार पर्वत की खूबसूरती भी निहार सकेंगे।

खुली जिप्सी में रोमांचक सैर कर सकेंगे आप

खुली जिप्सी में रोमांचक सैर कर सकेंगे आप

पर्यटक शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर थाना डैम से लेकर देहरियां व कूकानेट तक 5 किलोमीटर क्षेत्र में फैले जंगल की खुली जिप्सी में रोमांचक सैर कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां पूरा साल बहते नेचुरल वाटर का भी लुत्फ ले सकेंगे।

यहां पैरासेलिंग और जेट स्की भी होंगे शुरू

यहां पैरासेलिंग और जेट स्की भी होंगे शुरू

होशियारपुर की जंगल सफारी इसलिए भी लोगों को और पसंद आएगी, क्योंकि अब यहां पैरासेलिंग और जेट स्की भी शुरू किए जाएंगे। पंजाब में तखनी-रहमापुर वन्यजीव अभयारण्य से सटी झील पर पुल भी बनेगा।

तैयार हो चुके कई हट, नए भी बनेंगे

तैयार हो चुके कई हट, नए भी बनेंगे

अधिकारियों ने कहा है​ कि, यहां 30 मीटर ऊंचे वाच टावर आईलैंड पर गजीबो (आरामगाह) व पार्क बनेगा। 3 और आॅल वेदर एयरकंडीशंड हट डैम के किनारे बनाए जाएंगे। जिससे यहां कुल 6 हट हो जाएंगे। यह वन्यजीव अभयारण्य होशियारपुर, पंजाब, भारत में स्थित है।

इतना प्यारा जंगल

इतना प्यारा जंगल

जंगलात विभाग ने कुछ महीने पहले जंगल सफारी के लिए कूकानेट गांव के पास से एंट्री प्वाइंट तय किया था। हालांकि, बाद में उसे थाना डैम के पास शिफ्ट कर एग्जिट प्वाइंट कूकानेट व ढोलवाहा तय कर दिया था। वन व वन्यजीव मंत्री ने कहा कि, सरकार जल्द इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+