पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदलने की तैयारी में हिंदू संगठन, इस तरह तैयार की गई रणनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टी बनाने की होड़ मची है वहीं अब कई संगठन भी अपने मुद्दों को लेकर सक्रिय हो रहे हैं।

चंडीगढ़, अक्टूबर 30, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टी बनाने की होड़ मची है वहीं अब कई संगठन भी अपने मुद्दों को लेकर सक्रिय हो रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के गुरदासपुर में हिंदू संगठनों की प्राचीन शिवालय मियां मिस्त्री मंदिर में बैठक हुई। जिसमें पंजाब के हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा की गई। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि हिंदुओं का वैचारिक रूप से आपसी विभाजन की वजह से पंजाब में हिंदुओं की स्थिति दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का ही आतंकवाद के काले दौर में हुआ था आजतक जिसकी भरपाई नही हो पाई है।

प्राचीन शिवालय मियां मिस्त्री मंदिर में बैठक

प्राचीन शिवालय मियां मिस्त्री मंदिर में बैठक

प्राचीन शिवालय मियां मिस्त्री मंदिर में हुई बैठक में हिंदु संगठनों के नेताओं ने कहा कि हिंदुओं को भी अपना हक लेने के लिए आज के दौर में संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है। उनहोंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं की स्थिति इस कदर खराब है कि किसी विधायक को अगर सबसे ज्यादा वोट मिल जाए तब भी उसके हिंदू होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने हिंदुओं के हित की रक्षा के लिए एक मंच पर आने, भगवा दल के गठन का ऐलान किया। नेताओं ने कहा कि पूरे पंजाब में गोवंश की तस्करी, वध चरम पर है। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू होने की वजह से फौजी को गुरुद्वारे में बेअदबी के नाम पर मार दिया जाता है।

'781 करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं दिया गया'

'781 करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं दिया गया'

हिंदु संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवाद के दौरान मारे गए लोगों के लिए घोषित 781 करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं दिया गया। यह मुआवजा सरकार की तरफ़ से सिर्फ़ इसलिए जारी नहीं किया गया क्योंकि वो हिंदुओं की सहायता के लिए उपयोग किया जाना था। हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के चल रहे फैशन का भी जिक्र किया और कहा कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। गोशाला की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। हिंदू बहुल इलाकों में भी हिंदू को चुनाव नहीं लड़ाया जाता। अब हिंदुओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा इसीलिए भगवा दल का गठन किया गया है।

कई संगठन के नेताओं ने की शिरकत

कई संगठन के नेताओं ने की शिरकत

प्राचीन शिवालय मियां मिस्त्री मंदिर में हुई बैठक में शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब उपप्रमुख हरविंदर सोनी, शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रमुख सुधीर सूरी, शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनोली और हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रमुख मनोज नन्हा के साथ ही अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने शिरकत की।


ये भी पढ़ें : पंजाब: क्या पार्टी आलाकमान का सिद्धू से उठ गया भरोसा, इसलिए ही CM चन्नी को सौंपी ये ज़िम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+