संजय सिंह की रिहाई पर बोले पंजाब के वित्त मंत्री, सच की जीत हुई, भाजपा को लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की रिहाई पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय नेता, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। मैं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देना चाहता हूं।

हरपाल चीमा ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है, सत्य को ना दबाया जा सकता है, ना सच मरता है, सच हमेशा लोगों के सामने होता है। काफी लंबे समय तक संजय सिंह जी को जेल में रहना पड़ा, काफी दुख सहने पड़े, यह सारा देश जानता है।

harpal cheema

चीमा ने कहा भाजपा को इस चुनाव में लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये लोग सभी विपक्ष के लोगों को जेल भेज रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि सच्चाई की जीत हुई है, बहुत जल्द झूठ का अंत होगा और भाजपा की चुनाव में बहुत बुरी तरह से हार होगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आज संजय सिंह को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने इसके साथ ही कहा है कि संजय सिंह चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेने के हकदार होंगे, हालांकि वह सार्वजनिक तौर पर दिल्ली शराब घोटाले पर कुछ नहीं बोल सकते हैं।

बता दें कि संजय सिंह की रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवंत मान ने संजय सिंह की रिहाई पर कहा सत्य की हमेशा जीत होती है..संजय सिंह को जमानत मिल गई..सत्य दबाया जा सकता है लेकिन सत्य कभी नहीं मरता..इंकलाब जिंदाबाद।

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। जय बजरंग बली!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+