गुरदासपुर: चार लाख की सुपारी देकर करवाई थी जगवंत की हत्या, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के किला लाल सिंह थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर 2019 को हुई जगवंत सिंह की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो जगवंत की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। इसके लिए उन्होंने पांच बदमाशों को चार लाख रुपए में तय किया था। अब तक एक लाख रुपए दिए गए थे। पुलिस ने जगवंत की पत्नी व उसके प्रेमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक फरार बताया जा रहा है।

Gurdaspur police disclosed Jagwant Singh murder

किला लाल थानाध्यक्ष अमरीक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पांच अक्टूबर 2019 को गांव विझवा निवासी जगवंत सिंह पुत्र चन्नण सिंह का अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार और गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जगवंत सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो शक की सुई मृतक जगवंत की पत्नी गुरमीत कौर पर थी। इस मामले की जांच टेक्निकल व वैज्ञानिक तरीके से की गई। जांच के दौरान पाया गया कि गुरमीत कौर के चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र अजीत सिंह निवासी विझवा के साथ अवैध संबंध थे।

इसलिए गुरमीत कौर अपने पति जगवंत सिंह को रास्ते से हटाना चाहती थी। इस कारण महिला ने अपने प्रेमी चरणजीत सिंह व बाबा बलकार सिंह पुत्र नरिदर सिंह के साथ मिलकर हरभाल सिंह उर्फ गोला पुत्र गुरनाम सिंह, अमृतपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र हरविदर सिंह, हरविदर सिंह उर्फ टिम्मी पुत्र अर्जन सिंह और बंटी पुत्र सविदर सिंह निवासी अलीवाल रोड बटाला को पैसे देकर इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंटी को छोड़कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी एक हफ्ते के भीतर हुई है। बंटी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+