गुरदासपुरः दो दिन से लापता बच्चे का शव इस हालत में मिला, परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के बटाला के हल्का डेरा बाबा नानक के गांव सिंघपुरा में पिछले दो दिन से लापता बच्चे का शव गांव के सरकारी स्कूल की ग्राउंड में रेत के ढेर पर मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव घटना स्थल पर एकत्रित हो गया। मृत बच्चे के शव पर मामूली निशान पाए गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकरियों और फॉरेंसिक टीम ने शव और पूरे इलाके की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित परिवारिक सदस्यों का कहना है कि जब बच्चा लापता हुआ था अगर उस वक्त शिकायत पर पुलिस सही कार्रवाई करती तो हमारे बच्चे की ऐसी हालत ना होती।
मृतक बच्चे की शिनाख्त राजा मसीह के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों का कहना था के दो दिन पहले गांव में शादी थी और बेटा राजा मसीह उसी शादी के समारोह में गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गया और बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिला। दो दिन बाद यानी कि गुरुवार की सुबह लापता बच्चे का शव गांव के सरकारी स्कूल की ग्राउंड में मिला।

वहीं परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कातिलों को जल्द ना पकड़ा तो हम इंसाफ लेने के लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना था के बच्चे की लापता होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। तब पुलिस ने 365 धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

लेकिन बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली और मौके पर आकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात कातिलों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्द ही कातिल पुलिस की पकड़ में होंगे।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications