OPINION: पंजाब में बढ़ रहा हरित क्षेत्र, प्रदूषण नियंत्रण में निभाएगा अहम रोल
पंजाब में हरित क्षेत्र बढ़ाने के बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा सरकार ने 1.78 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें एनजीओ, निजी संगठनों, जिला और ब्लॉक स्तर की समितियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सरकार इस पहल के तहत दावा किया जा रहा है कि देश में पंजाब पर्यावरण स्वच्छता के क्षेत्र में सबसे आगे रहेगा।
पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन के सहयोग से समाज सेवी संस्थाएं मिलकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने जा रही हैं, जिसके लिए अलग-अलग शहरों में अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नगर निगम जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से इन पारंपरिक पौधों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

दरअसल, पंजाब का लक्ष्य इस मानसून के दौरान 1.78 करोड़ पौधे लगाने का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अधिकारियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। ऐसे में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत सरकारी विभागों से 3.5 लाख पौधों की प्रस्तावित मांग के मुकाबले, वन अधिकारियों को 8.58 लाख पौधों की मांग मिली है, जिसमें से उन्होंने 5 जुलाई तक 3 लाख से अधिक पौधों की आपूर्ति की है। सरकार की ओर से इन पौधों को मुफ्त में वितरित किया जा रहा है।
जिला स्तर पर बढ़ी पौधों की मांग
जिला स्तर पर पौधरोपण अभियान की बात करें तो औसत 7 से 10 लाख के बीच पौधरोपण का लक्ष्य है। लुधियाना में व्यापक स्तर पर अभियान की पहुंच और पौधों की मांग को देखते हुए जिले में लक्ष्य को 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पहले यहां 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो कि अब बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है।
पंजाब में बढ़ा हरित क्षेत्र
पिछले साल की बात करें तो पंजाब में 1.26 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। वर्ष 2017 से 2021 तक, पंजाब का हरित क्षेत्र केवल 10 वर्ग किलोमीटर ही बढ़ा है। 2021 से 2023 तक का रुझान भी बहुत पॉज़िटिव नहीं है। इसे देखते हुए पंजाब में अगले दो सालों में 3 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने से आने वाले सालों में राज्य का हरित क्षेत्र बढ़कर 2000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा तक करेंगे, जो अभी 1887 वर्ग किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications