पंजाब के युवा पीढ़ी के लिए अच्छी खबर, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
Ludhiyana: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर गांव सराभा में शिरकत करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया रहेगी शहीद तब तक जीवित रहेंगे। मान ने कहा कि शहीदों को याद रखना हमारा कर्तव्य है। इस आजादी को पाने के लिए बहुत महंगी कीमत देनी पड़ी है। मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा कि हम शहीदों के पैरों की धूल के बराबर नहीं हैं,लेकिन थोड़ा सोच के अनुसार चलें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो कौम अपने विरसे को भूल जाती है, वह खत्म हो जाती है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट 70 फीसदी तक तैयार हो चुका है और यहां जल्द ही शुरू हों जाएंगी। इसका नाम भी शहीद करतार सिंह सराभा रखा गया है,क्योंकि यह उनकी धरती है। उन्होंने लोगों को कहा कि यह शहीदों की धरती है,लोग उन्हें मांग पत्र देने की बजाय अधिकार पत्र दें,क्योंकि यह उनका हक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सराकर का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही होता है पर हमने खटकर कलां में जाकर शपथ ली। शहीदों से वादा किया कि उनके बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे।
भगवंत मान ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि युवा पढ़ाई में मेरिट लेकर आएंगे तो सरकार खुद दरवाजा खटखटा कर उन्हें नौकरियां देगी। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की भी सिफारिश नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के युवाओं को मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यू.पी.एस.सी. सैंटर खोले जा रहे हैं, जहां हर विद्यार्थी को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा बड़े पदों पर आएं और पंजाब की तरक्की में शामिल हों।
यह भी पढ़ें फुलकारी कारीगरों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, पंजाब सीएम भगवंत मान करने जा रही ये पहल












Click it and Unblock the Notifications