फुलकारी कारीगरों की हो जाएगी बल्‍ले-बल्‍ले, पंजाब सीएम भगवंत मान करने जा रही ये पहल

पंजाब की फुलकारी की कला देश भर में मशहूर है, लेकिन इसको मेहतन से बनाने वाले कारीगरों को उतनी आमदनी नहीं होती है जितनी उन्‍हें होनी चाहिए। इसकी वजह है उनके हुनर के कद्रदान तो हैं लेकिन उन तक उनकी सुंदर फुलकारी में कढ़े दुप्‍पट्टे और अन्‍य वस्‍त्र आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। वहीं पंजाब में फुलकारी करने वाले कारीगरों के भगवंत मान सरकार खुशी लेकर आई है। पंजाब की ये कारीगरी की चमक अब देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी।

Phulkari

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के प्रति‍निधित्‍व वाली भगवंत मान सरकार ने जो निर्णय लिया है, उससे इन कारीगरों की किस्‍मत चमकने वाली है।

दरअसल, व्‍यापार मेलों में पंजाब के फुलकारी कारीगरों के द्वारा बनाए गए उत्‍वादों के बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है। जिसको देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सकरार ने उन्‍हें प्रोत्‍साहित करने के लिए सभी जिलों के कारीगरों द्वारा तैयार माल को देश के दूसरे राज्‍यों में पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जिसके लिए कारीगरों को स्पेशलर ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

दरअसल, मिशन फुलकारी के दायरे को पंजाब सरकार ने बढ़ाते हुए इसमें विभिन्‍न कारीगरों को शामिल करने की पहल की है। देश और विदेश में फुलकारी की मांग बढ़ी है जिसको देखते हुए फुलकारी कारीगरों के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई है। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्‍नोलॉज के साथ एक कोर्स शुरू किया गया है जिसके तहत 125 फुलकारी डिजाइन का प्रशिक्षण भी यिा जाएगा।

पंजाब में 5 जगहों पर इन कारीगरों को फुलकाी के नए डिजाइन और नए प्रोडक्‍ट जिनकी बाजार में डिमांड उन्‍हें बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि इनके बनाए प्रोडक्ट को राष्‍ट्रीय और अंतराष्‍ट्रीय बाजार में आसानी से बेचा जा सके। पिछले कुछ सालों में विदेशों में रहने वाले पंजाबी अपनी शादियों के लिए फुलकारी के डिजाइन किए गए कपड़े आर्डर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+