अमृतसर में 15-17 मार्च तक होगी जी20 की बैठक, आप सांसद बोले- आयोजन को सफल बनाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

G20 Meeting in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में 15 से 17 मार्च तक जी-20 की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पंजाब पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह सूचित करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जी-20 की बैठक अमृतसर में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यादगार बैठक होगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसको लेकर जनवरी में अधिकारियों को पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हैं कि उन्हें राज्य में इस तरह के मेगा कार्यक्रम आयोजित करने का मौका मिला है। भगवंत मान ने कहा कि हम इस आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री अत्यंत गर्व और संतोष जताते हुए कहा कि पंजाब को जी-20 के दो सत्र मिले हैं। पहले सत्र 15 से लेकर 17 तक चलेगा, वहीं दूसरा सत्र 22 से 23 जून तक चलेगा।
Recommended Video

सीएम मान ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान भाग लेने वाले देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए विस्तृत व्यवस्था की जाए। बता दें कि इससे पहले जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई। G20 देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की।
1 मार्च 2023 को हुई जी20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी20 देशों के विदेश मंत्री लगातार दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना, चीनी विदेश मंत्री किन गांग, जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजन, ऑस्ट्रेलिया के पेनी वोंग, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान समेत तमाम देशों के विदेश मंत्री व उच्च अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब के CM भगवंत मान सहित विपक्ष नेतों ने PM मोदी को लिखा पत्र, नेताओं ने ED और CBI के दुरुपयोग की निंदा की












Click it and Unblock the Notifications