अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को कोर्ट में किया गया पेश, 23 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ के चार सहयोगियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। चारों को कोर्ट ने 23 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को अमृतसर की बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों के वकील एडवोकेट एच सेखोन ने बताया कि अमृतपाल सिंह के के चार सहयोगियों भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखमंजीत सिंह और हरप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने इन चारों को 23 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हरप्रीत ने बताया कि ये लोग एफआईआर नंबर 26 से जुड़े हैं जोकि खिलचेन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने इन्हें 23 मार्च की कस्टडी के लिए भेज दिया है। कुछ हथियार इन लोगों के पास से बरामद किए गए हैं जोकि इन लोगों ने ही बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications