अंजना ओम कश्यप-अरुण पुरी के खिलाफ लुधियाना में FIR, किस बात पर फूटा वाल्मीकि समाज का गुस्सा?

पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देश के मशहूर हिंदी न्यूज चैनल आजतक की मैनेजिंग एडिटर और एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके साथ ही इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला भारतीय वाल्मीकि धरम समाज की शिकायत पर दर्ज किया गया है। समाज ने आरोप लगाया है कि अंजना ओम कश्यप ने अपने एक शो के दौरान प्राचीन संत वाल्मीकि के बारे में ऐसी टिप्पणी की, जिससे पूरे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। यह कार्यक्रम चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित किया गया था।

FIR Against Anjana Om Kashyap and Arun Puri

समाज ने जताया विरोध, माफी और गिरफ्तारी की मांग

भारतीय वाल्मीकि धरम समाज के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल ने कहा कि अंजना ओम कश्यप को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि कश्यप नेशनल चैनल पर सार्वजनिक माफी मांगें।

संगठन के मुख्य संचालक और आप नेता विजय दानव ने भी कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

एस/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी के खिलाफ एस/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(v) और सेक्शन 299 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस नंबर 4 पुलिस स्टेशन, लुधियाना में दर्ज हुआ है।

पुलिस स्टेशन नंबर 4 के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच एक डीएसपी रैंक अधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद केस फाइल लुधियाना पुलिस कमिश्नर के कार्यालय भेजी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+