Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर 4 जनवरी को जुटेंगे किसान, डल्लेवाल ने महापंचायत में पहुंचने की अपील

Farmers Protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अपनी मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल 39 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इस बीत, उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे शनिवार 4 जनवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे और MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर लड़ाई को मजबूत करें।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, किसानों ने पिछले हफ्ते खनौरी बॉर्डर पर 'किसान महापंचायत' का आह्वान किया था। इस महापंचायत में देश के कोने-कोने से दो लाख के करीब किसान पहुंच सकते हैं। इस महापंचायत में डल्लेवाल खास संदेश देंगे। महापंचायत से ठीक पहले डल्लेवाल ने शुक्रवार को 70 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी किया।

jagjit singh dallewal

इस वीडियो संदेश में डल्लेवाल ने कहा कि वह देश के लोगों से अपील कर रहे हैं, जो एमएसपी पर कानूनी गारंटी की लड़ाई का हिस्सा हैं, "वे खनौरी पहुंचें क्योंकि मैं आपके दर्शन करना चाहता हूं।" आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डटे हुए हैं।

दिल्ली की ओर उनके मार्च को सुरक्षा बलों ने रोक दिया था। अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के बावजूद, डल्लेवाल ने अपने लंबे अनशन के दौरान चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, पंजाब सरकार डल्लेवाल को यह समझाने का प्रयास कर रही है कि यदि वह अपना अनशन नहीं तोड़ना चाहते तो उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए, लेकिन वह अभी तक अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

वहीं, अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने का कहा कि सरकारी डॉक्टरों की एक टीम नियमित रूप से दल्लेवाल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस बीच, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने खनौरी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डल्लेवाल शनिवार के कार्यक्रम में दो-तीन मिनट बोलकर एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे।

वहीं, दूसरी तरफ किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने उनके मुद्दों को हल करने के प्रति केंद्र के "अड़ियल रवैये" की आलोचना की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी हैं, न कि अदालतों से। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी कार्रवाई चल रहे विरोध के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप होगी।

डल्लेवाल की प्रतिबद्धता और पिछले विरोध प्रदर्शन
डल्लेवाल इससे पहले मार्च 2018, जनवरी 2019, जनवरी 2021, नवंबर 2022 और जून 2023 में भूख हड़ताल कर चुके हैं। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि डल्लेवाल शनिवार के कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक संक्षिप्त संदेश देंगे। इस बीच पंजाब के कई मंत्री और आप तथा विपक्षी कांग्रेस के नेता खनौरी में दल्लेवाल से मिलने पहुंचे।

उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाई। बता दें कि डल्लेवाल ने अपनी भूख हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी की तुलना जीने के मौलिक अधिकार से की। उन्होंने लिखा, "मैंने किसानों की मौतों को रोकने के लिए अपनी जान कुर्बान करने का फैसला किया है।"

ये भी पढ़ें: 'डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने आते', पीएम मोदी से Diljit Dosanjh की मुलाकात पर भड़के किसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+