'डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने आते', पीएम मोदी से Diljit Dosanjh की मुलाकात पर भड़के किसान
Diljit Dosanjh News: 'दिल लुमिनाटी' टूर के खत्म होने के बाद पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से दिलजीत दोसांझ की यह मुलाकात अब सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब दिलजीत की पीएम मोदी से हुई मुलाकात पर किसान नेता भड़क उठे। उन्होंने अब दिलजीत की आलोचना की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले काफी वक्त से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने इस मुलाकात पर निराशा जताई। साथ ही, कहा कि दिलजीत दोसांझ को पीएम मोदी से नहीं, बल्कि किसानों से मिलने आना चाहिए था। तो वहीं, दिलजीत दोसांझ ने मोदी के साथ अपनी मुलाकात को नए साल की "शानदार शुरुआत" बताया।

पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें दोनों बातचीत के दौरान हंसी-मजाकर करते देख जा सकते है। इस मुलाकात के बाद शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान नेता ने कहा, 'अगर दिलजीत को वाकई किसानों की परवाह होती, तो वह शंभू बॉर्डर पर किसान नेता डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आते।'
किसान नेता ने कहा कि दिलजीत हमारी चिंताओं को सुनते और अपने पहले के बयानों पर कायम रहते। इसके बजाय, पीएम मोदी से मिलना उनके इरादों पर संदेह पैदा करता है। आपको बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले38 दिन से आमरण अनशन पर हैं। उनका अनशन तोड़ने को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के बीच ठनी हुई है।
ये भी पढ़ें: 'मैं अब इंडिया में नहीं करूंगा कॉन्सर्ट' दिलजीत दोसांझ ने फैंस को दिया बड़ा झटका, लाइव शो में बताई वजह
दिलजीत की पीएम मोदी से मुलाकात
नए साल के मौके पर अपनी मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिलजीत की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जब 'हिंदुस्तान' के एक छोटे से गांव का लड़का वैश्विक मंच पर चमकता है, तो यह अद्भुत लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा है और आप अपने नाम के मुताबिक लोगों का दिल जीतते रहते हैं।"
दोसांझ ने भी की पीएम मोदी की तारीफ
दिलजीत दोसांझ ने भी इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ की। दोसांझ ने पीएम मोदी की मां और गंगा नदी के प्रति उनकी भावनाओं की प्रशांस की। दोसांझ ने एक्स पर लिखा, 'साल 2025 की शानदार शुरुआत। पीएम मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। संगीत समेत कई चीजों पर बात की।'
ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने एपी ढिल्लों को सबूत के साथ दिया जवाब, बोले- 'मेरे पंगे सरकारों से होते हैं'












Click it and Unblock the Notifications