पंजाब की पूरी कैबिनेट से मिलीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनका प्रतिनिधित्व कर रही हैं और पार्टी को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में उन्होंने हिस्सा लिया।
इस रैली में शामिल होने से पहले सुनीता केजरीवाल ने पंजाब सरकार की कैबिनेट से मुलाकात की है। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सुनीता केजरीवाल के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा।

आज हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से पूरी कैबिनेट और विधायकों ने दिल्ली में मुलाकात की। गुरमीत सिंह मीत ने कहा लोकतंत्र और भारत के संविधान की रक्षा के साहसिक प्रयास में पूरी पार्टी और देश केजरीवाल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications