पंजाब: 'पहले केवल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था, हमने 24 घंटे सुरक्षा के लिए SSF का गठन किया', बोले CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। पंजाब में धुआंधार प्रचार जारी है। इस दौरान उन्होंने रोड शो करते हुए बीजेपी और अकाली दल पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि पहले केवल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था, लेकिन हमने सड़कों पर 24 घंटे सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा बल (SSF) का गठन किया। जिसने 1250 लोगों की जान बचाई और दुर्घटनाओं के दौरान वाहनों से 18.5 लाख रुपये का सामान, नकदी और आभूषण बरामद किए।

24 SSF CM

सीएम मान ने कहा कि हमने सिर्फ दो साल में पंजाब को पटरी पर ला दिया है। अब इस रंग-बिरंगे पंजाब में सिर्फ रंग ही बचा है। पंजाबियों को सुविधाएं और रोजगार देकर इसे भर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 13 हाथ दे दो हम पंजबा को सोने की चिड़िया फिर से बना देंगे।

बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने के लिए आपके उत्साह और जुनून को सलाम', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+