पंजाब में बाइक पर 26 किलो भुक्की लेकर जा रहा था नशा-तस्कर, महिला एसएचओ ने पकड़वाया
मोरिंडा। पंजाब में सदर थाना मोरिंडा के निकट नशे के उत्पाद की तस्करी करने वाला एक शख्स 26 किलो भुक्की के साथ पकड़ा गया। उसे पकड़ने में सदर मोरिंडा की महिला एसएचओ बलजिंदर कौर एवं उनकी टीम ने कामयाबी पाई। एसएचओ बलजिंदर कौर ने बताया कि, हमारी पुलिस टीम को पता चला था कि, गांव लोनी टी-प्वाइंट के नजदीक से कोई भारी मात्रा में नशे का सामान लेकर गुजर रहा है। तभी मोटरसाइकिल पीबी-12 एस 7090 पर एक शख्स आते दिखा।

वह शख्स भारी मात्रा में भुक्की लेकर भाखड़ा नहर की कच्ची सड़क पर कजौली नहर से रामगढ़ लुठेड़ी की ओर जा रहा था। तभी एसआई बलबीर सिंह, जो कि पुलिस पार्टी के साथ गांव लोनी टी प्वाइंट पर मौजूद थे। उन्होंने उसकी तलाशी ली, जिसमें 26 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने मुलजिम से पूछताछ शुरू कर दी। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह वासी गांव किशनपुर जिला रोपड़ के तौर पर हुई। उससे भुक्की बरामद कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में भी पकड़ा गया था एक पंजाबी
पंजाब का एक युवक इसी साल हरियाणा में सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। उसकी पहचान जगतार सिंह (उम्र 40 साल) के तौर पर हुई। वह पंजाब के संगरूर जिले का निवासी था। अपराध जांच एजेंसी (CIA) व पुलिस की पूछताछ में उसने कहा- मैं लालच में ऐसा काम करने लगा। उसके बारे में डीएसपी बीरम सिंह ने कहा कि, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। बीरम सिंह के मुताबिक, उसे हरियाणा के फतेहाबाद में सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों में थी। वहीं, जगतार के बारे में पता चला कि वो 8वीं तक पढ़ा है। उसने नशे के सौदे खरीदने व बेचने के ठिकानों के बारे में भी बहुत कुछ बताया था।












Click it and Unblock the Notifications