10 साल के बच्चे की ग्रासनली में फंसा 10 का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए निकाला

पठानकोट। डॉक्टरों के कुछ तरीके व कौशल किसी चमत्कार से कम नहीं होते। कहा जाता है कि "ये बस प्राणी में ज्यौ (आत्मा नहीं) डाल सकते, वरना सब कर सकते हैं।", समाज के बीच यह बात काफी हद तक सच ही साबित हुई। अब तक बहुत से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब डॉक्टरों ने मरीज को मरते-मरते भी बचा लिया।

पंजाब का मामला

पंजाब का मामला

अब देखिए न, पंजाब में एक 10 साल के बच्चे ने 10 रुपए का सिक्का निगल लिया था। उस वक्त उसके माता-पिता वहां नहीं थे। उसका भाई था, जिसने उन्हें इस बारे में बताया। तब माता-पिता बच्चे को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। मगर, उन्होंने उसे रेफर कर दिया गया। तब उसे लेकर एक प्राईवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया। उसके बाद बताया कि, सिक्का बच्चे की फूड पाइप (आहार नलिका/ग्रासनली/आहारनाल) में फंसा हुआ है।

एक्सरे में दिखा- सिक्का गले में अंदर था

एक्सरे में दिखा- सिक्का गले में अंदर था

उक्त बच्चे को तड़पता देखकर सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसके मां बाप को ढांढस बंधाया। उसके बाद वे बच्चे के गले में पसलियों के पास फंसे सिक्के को बाहर निकालने में जुट गए। उन्हें 5 मिनट ही हुए होंगे कि, सिक्का बाहर निकाल दिया। खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने तो बच्चे का ऑपरेशन किया, और न ही उसे बेहोश किया। यह जानकर वहां मौजूद लोगों को ताज्जुब हुआ।

न ऑपरेशन किया न बेहोश, फिर भी निकाला

न ऑपरेशन किया न बेहोश, फिर भी निकाला

बता दें कि, यह मामला पंजाब में पठानकोट के शाहपुरकंडी इलाके का है। जहां अपने बड़े भाई के साथ खेलते-खेलते 10 वर्षीय साहिल ने मुंह में 10 रुपए का सिक्का निगल लिया था। पता चलने पर परिवार वाले उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। मगर, वहां से उसे रेफर कर दिया गया। तब परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी की मदद ली।

अब बिल्कुल ठीक है बच्चा

अब बिल्कुल ठीक है बच्चा

बच्चे के गले में फंसे 10 रुपए के सिक्के को डॉक्टरों ने मशीन के जरिए 5 मिनट में बाहर निकाल लिया। उसके बाद उन्होंने परिजनों से कहा कि, यदि यह सिक्का सांस वाली पाइप में चला जाता तो बच्चे को ज्यादा दिक्कत होती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, सिक्का उसकी आहार नलिका में जा फंसा था। जिसे निकाल लिया गया है और वह बच्चा अब बिल्कुल ठीक है।

मां ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया

मां ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया

बच्चे साहिल की मां मंजू बोलीं कि, डॉक्टरों का उूपरवाला भला करे, जो मेरे बच्चे को बचा लिया। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि कल सुबह जब पति दिनेश कुमार काम पर चले गए थे। मैं भी साहिल के पास नहीं थी। घर में बड़ा बेटा सचिन और साहिल खेल रहे थे। तभी साहिल ने मुंह में सिक्का डाल लिया तो जो अंदर जाकर फंस गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+