अग्निपथ के खिलाफ जानलेवा हो रहा प्रदर्शन ! पंजाब कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी युवाओं से प्रकट की सहानुभूति
प्रदर्शनकारी युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए, वड़िंग ने कहा कि उनके पास नई नीति के खिलाफ शांतिमय तरीके से विरोध जताने और प्रदर्शन करने का हर अधिकार है
चंडीगढ़, 17 जून 2022। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रक्षा सेनाओं की नई भर्ती नीति के खिलाफ विरोध प्रकट कर रहे प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ उनकी पार्टी की ओर से सहानुभूति प्रकट की है। यहां जारी एक बयान में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह भारत सरकार से इस कदम पर पुनर्विचार करने की अपील करते हैं, क्योंकि ऐसी नीति की घोषणा करने का कोई आधार नहीं है, जो उन्हीं लोगों को नुकसान पहुंचाए जिसके लिए यह बनी है।

इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए, वड़िंग ने कहा कि उनके पास नई नीति के खिलाफ शांतिमय तरीके से विरोध जताने और प्रदर्शन करने का हर अधिकार है, जो पंजाब को बुरी तरह प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी रक्षा सेनाओं को गर्व की भावना के साथ ज्वाइन करते हैं और देश के लिए अपना सब कुछ निछावर करते हैं। उन्हें सिर्फ 4 सालों के लिए नौकरी पर रखना और बाद में बगैर किसी पेंशन या अन्य लाभ के बाहर फेंक देना अन्याय और अनुचित है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार द्वारा गलत सोच और गलत सलाह के साथ लिया गया फैसला है, दो स्पष्ट तौर पर विषय के तह तक जाए बगैर लिया गया प्रतीत होता है।वड़िंग ने कहा कि यह फैसला देश की रक्षा से जुड़ा है व ऐसे विषयों पर और गंभीरता के साथ फैसला लेना चाहिए। जिस पर उन्होंने भारत सरकार से बिना किसी देरी और जीवन व संपत्ति की हानि के बगैर इस नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: अग्निपथ भर्ती योजना: बिहार-बलिया में ट्रेन को किया आग के हवाले, जानिए 10 बड़े अपडेट












Click it and Unblock the Notifications