चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP को मिली 14 सीट, केजरीवाल बोले- ये संकेत हैं पंजाब में बदलाव के

चंडीगढ़, दिसंबर 27। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को एक सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। इस सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं बीजेपी को 12 तो कांग्रेस को 8 वार्ड में जीत मिली है। अकाली दल को सिर्फ 1 वार्ड में जीत मिली है।

Delhi cm Arvind kejriwal

पार्टी की जीत पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी की इस जीत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "चंडीगढ़ नगर निगम में AAP की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ईमानदार राजनीति को चुना है। पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।"

Recommended Video

    Chandigarh MC Election Result 2021: Punjab में AAP ने BJP और Congress को दिया झटका | वनइंडिया हिंदी

    पहली बार चुनाव लड़े और ऐसी धमाकेदार जीत मिली- राघव चड्ढा

    चंडीगढ़ में मिली जीत पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि मैं अपने और केजरीवाल जी की तरफ से चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है। राघव चड्ढा ने कहा है कि यहां के लोगों का मिजाज अब आने वाले पंजाब चुनाव में भी दिखेगा, चंडीगढ़ के लोगों ने केजरीवाल को मौका दिया है, पंजाब के लोग भी हमें चांस देंगे।"

    पंजाब में AAP की है मजबूत दावेदारी

    आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव में बहुत मजबूत पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है और इसकी वजह है पंजाब में AAP की बढ़ती लोकप्रियता। इसके अलावा आम आदमी पार्टी पंजाब में पिछले कई सालों से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब के अलावा पार्टी ने यूपी, उत्तराखंड और गोवा में भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+