Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर बोले केजरीवाल- बहुत कमजोर है चन्नी सरकार, उनके अपने विवाद ही नहीं सुलझते

पंजाब में चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज से एक बार फिर से पंजाब दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार को आडे़ हाथ ले लिया है।

चंडीगढ़, 24 दिसंबर: पंजाब में चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज से एक बार फिर से पंजाब दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल का यह दौरा दो दिवसीय दौरा होने वाला है। अपने इस दौरे के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार को आडे़ हाथ ले लिया है।

Delhi CM Arvind Kejriwal

पंजाब पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले राज्य में बेअदबी और फिर लुधियाना में हुआ ब्लास्ट यह सब राज्य में शांति भंग करने की साजिश लगती है। कुछ लोग चुनाव से पहले ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं जिससे राज्य शांति भंग हो सके। राज्य में अशांति फैलाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वो ऐसे हरकत को सफल होने न दें।

बहुत कमजोर है चन्नी सरकार- अरविंद केजरीवाल
गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने का प्रयास करने वाला वो व्यक्ति किसी द्वारा भेजा जा सकता है। जब तक सरकार ईमानदार नहीं होगी तब तक राज्य में ऐसी घटनाएं घटती रहेंगी। चन्नी सरकार बहुत ही कमजोर है उनकी ही सरकार के बीच खूब विवाद है। पंजाब को मजूबत करने के लिए एक योग्य सरकार की जरूरत है, आप सरकार ऐसे करने वाले लोगों और उसके मास्टमाइंड को सजा देगी।

ब्लास्ट को लेकर कहा ये
सीएम केजरीवाल ने पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इतना ही नहीं जो लोग इस ब्लास्ट में घायल हैं उनकी जल्द ही स्वस्थ होने की कामना भी की।

Recommended Video

    Ludhiana Court Blast: Navjot Singh Sidhu बोले- Punjab को कोई नहीं कर सकता कमजोर | वनइंडिया हिंदी

    कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा
    पंजाब के अपने इस दो दिसवीय दौरे के दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अमृतसर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। बता दें कि 25 दिसंबर को वह सबसे पहले आशा वर्कर व अध्यापकों से मिलेंगे। उसके बाद वो अमृतसर में तिरंगा यात्रा भी निकालेंगे। बता दें कि आप सरकार की पंजाब में यह तीसरी तिरंगा यात्रा होगी, पठानकोट और जालंधर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां अरविंद केजरीवाल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : पंजाब के किसानों को सौगात, सीएम चन्नी ने माफ किया किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+