One Nation, One Education का सीएम केजरीवाल ने पंजाब में दिया नारा, कही ये बात
आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने 13 सितंबर को पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' के उद्घाटन के दौरान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने One Nation, One Education का नारा दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, 'अगर One Nation, One Election हो गया ना, तो नेता आपको पांच साल तक अपना चेहरा तक दिखाने नहीं आने वाले।' इस दौरान उन्होंने इसे सबसे खतरनाक कदम बताया।

सीएम केजरीवाल ने जनभसा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि देश में हर बच्चे को समान और बेहतरीन शिक्षा मिले, चाहे वो गरीब का बच्चा हो या अमीर का। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि किस तरह सरकारी स्कूलों को शानदार बनाने से लड़कियों को शिक्षा में बड़ी मदद मिलेगी।
अमृतसर में जनसभा को संबोधित करते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें बताया गया है कि लगभग एक लाख लोग पंजाब के कोने कोने से आज यहां आए हैं। ये सभी लोग खुशी खुशी आए हैं, पैसे के दम पर नहीं, सभी को खुशी है कि पंजाब में आज शिक्षा क्रांति की ओर एक नई शुरुआत हो रही है।
आज हम इस पवित्र धरती पर जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन कर के आ रहे हैं, वो कोई आम स्कूल नहीं है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो सुविधाऐं इस School Of Eminence में हैं, वो आपको पंजाब के किसी प्राईवेट स्कूल में भी नहीं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि लोग मजबूरी में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं, मगर आज से पंजाब में ये बदल जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज हम ऐसे स्कूल का उद्घाटन कर के आए हैं, वहां लोग अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों से निकालकर दाखिला दिलवाएंगे। कभी भी सरकारी स्कूल के टीचर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाते, मगर आज यहां मुझसे कई टीचरों ने कहा कि उन्होंनें अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों से निकाल कर उनका एडमिशन इस स्कूल में करवा लिया है।
इससे बड़ा सर्टीफिकेट कोई नहीं हो सकता। सीएम केजवारी ने कहा कि आपने कभी सुना था कि सरकारी स्कूलों की बसें चलती हों? ये सीएम भगवंक मान और पंजाब के शिक्षा मंत्री की मेहनत का कमाल है कि अब पंजाब में गरीब से गरीब परिवार का बच्चा शिक्षा से दूर नहीं रहेगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक हम सुनते थे कि प्राईवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए सिफारिश लगाई जाती थी, मगर पंजाब में बनने वाले कुल 117 School Of Eminence में कुल 8,200 सीटों के लिए 1 लाख से ज़्यादा एडमिशन फॅार्म आए। फिर हमने इन 8,200 सीटों पर एडमिशन के लिए प्रतियोगी परीक्षा करवाई। ये बदलाव है जो भगवंत मान की सरकार ने कर के दिखा दिया।
पूरे पंजाब में अब जगह जगह आम आदमी क्लीनिक खुल गए। भगवंत मान सरकार अब तक कुल 650 से ज़्यादा आम आदमी क्लीनिक खोल चुकी है। अब जैसे मान सरकार सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण करेगी, उसी तरह District Hospitals का भी नवीनीकरण होगा जिससे पंजाब में हर वर्ग को मुफ्त एवं शानदार इलाज मिलेगा।
पुरानी सरकारें कहती थी कि पंजाब का खज़ाना खाली है, मगर आज यहां स्कूल भी बन रहे हैं, अस्पताल भी बन रहे हैं, विकास भी हो रहा है, और पैसे की कोई कमी नहीं है, क्योंकि हमारी नीयत साफ है। आज पंजाब में नशे पर भी नकेल कसी जा रही है, क्योंकि हमारा किसी नशे को बढ़ावा देने वाले परिवार से कोई संबंध नहीं है। हमारा एक ही परिवार है और वो है पंजाब की जनता और जो भी पंजाब को लूटेगा...यहां नशा फैलाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications