गुरुद्वारे में हो रही थी शादी, अचानक फिल्मी अंदाज में आए गुंडों ने दूल्हा-दुल्हन को सबके सामने किया किडनैप

लुधियाना, 28 जुलाई। पंजाब के लुधियाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी वाले दिन ही समारोह के बीच कुछ लोगों ने गुरुद्वारे से दूल्हा-दुल्हन का अपहरण कर लिया। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि लड़की के घर वाली ही थे, वह फिल्मी अंदाज में तीन गाड़ियों से आए और फेरे ले रहे कपल को उठाकर अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों और दूल्हा-दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

शादी के बीच से दूल्हा-दुल्हन का अपहरण

शादी के बीच से दूल्हा-दुल्हन का अपहरण

मामला पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित शहर कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब का है जहां मंगलवार को एक शादी समारोह के बीच से जोड़े का अपहरण कर लिया गया। जब लड़के के परिवार वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकने साथ मारपीट की गई। दूल्हे के परिवार ने लड़की वालों पर इस पूरे घटनाक्रम का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

लड़की के परिवार वालों पर आरोप

लड़की के परिवार वालों पर आरोप

दूल्हे की पहचान गांव बुट्टर (मोगा) के रहने वाले जग्गा सिंह के रूप में हुई है, उनके पति पूरन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने लड़की वालों के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अलग-अलग जाति का है, लड़का अनुसूचित जाति से संबंध रखता है वहीं, लड़की का परिवार जमींदार है। दुल्हन की पहचान घल्लकंला गांव की रहने वाली रशपिंदर कौर के तौर पर हुई है।

शादी से पहले की थी कोर्ट मैरिज

शादी से पहले की थी कोर्ट मैरिज

सूत्रों के मुताबिक जग्गा और रशपिंदर प्रेम विवाह कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुद्वारे में फेरे लेने से लगभग आठ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद लड़के के परिवार वालों ने कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में दोनों कीरीति रिवाज शादी करने की योजना बनाई लेकिन इस बीच लड़की के परिवार वालों को इसकी सूचना मिल गई। लड़के के परिवार का आरोप है कि फेरे की तैयारियों के बीच तीन गाड़ियों में मुंह बाधे तेजधार हथियारबंद लोग गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए।

दुल्हन के बाल पकड़ के गाड़ी में बिठाया

दुल्हन के बाल पकड़ के गाड़ी में बिठाया

आरोप है कि लड़की वालों ने विरोध के बावजूद दुल्हन के बाल पकड़कर उसे घसीटा और दूल्हे की पिटाई करते हुए उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस (जगराव) के डीएसपी हर्षप्रीत सिंह ने कहा, 'यह दुल्हन के परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है।' पुलिस ने गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। लड़की के परिवार वाले जसविंदर सिंह, हनी, बंत सिंह, जलौर सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: शादी के बाद राहुल और दिशा ने किन्नरों के साथ किया जमकर डांस, शगुन में मांगी लाखों की सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+