Fact check: 32 साल की उम्र में क्रिकेटर रहमत शाह का निधन? सोशल मीडिया दावों की खुली पोल, सामने आया सच!

Fact check Cricketer Death News: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 32 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह के अचानक निधन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स इस खबर को सच मानकर सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में यह स्पष्ट हो गया है कि रहमत शाह के निधन की यह खबर पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी यानी फेक न्यूज है।

करीम जनत के पोस्ट से फैली अफवाह (Fact check Cricketer Death News)

रहमत शाह बिल्कुल सुरक्षित और जीवित हैं, असल में यह दुखद समाचार उनके खुद के निधन का नहीं, बल्कि उनकी माताजी के देहांत का है। इस पूरे भ्रम की शुरुआत अफ़गानिस्तान के ही एक अन्य क्रिकेटर करीम जनत की सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। जनत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पश्तो भाषा में एक शोक संदेश शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने रहमत शाह की तस्वीर लगाई थी और उनकी माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।

Rahmat Shah 1

पश्तो भाषा ने फैलाई कंफ्यूजन

चूंकि यह संदेश स्थानीय पश्तो भाषा में लिखा गया था, इसलिए कई विदेशी क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका गलत ट्रांसलेशन कर लिया। भ्रम फैलने की मुख्य तकनीकी वजह इंस्टाग्राम का इन-बिल्ट ट्रांसलेटर रहा। जब यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर पश्तो भाषा के उस संदेश को अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया, तो गलत अनुवाद के कारण संदेश कुछ अलग ही दिखाई दिया।

असली बात कुछ और ही थी

उन्होंने लिखा कि मुझे अफ़गानिस्तान के महान खिलाड़ी रहमत शाह के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ...। इस गलत अनुवाद और रहमत शाह की तस्वीर के कारण इंटरनेट पर उनके निधन की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, जब इसी मूल संदेश को प्रामाणिक तरीके से गूगल ट्रांसलेट पर अनुवादित किया गया तो सच्चाई सामने आई। वास्तविक संदेश था कि मुझे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहमत शाह की आदरणीय माताजी के निधन की खबर मिली। इस बड़ी त्रासदी ने मुझे और सभी क्रिकेट फैंस को बेहद दुखी किया है। मैं रहमत शाह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब भाषा के फेर और गलत अनुवाद के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। इससे पहले भी क्रिकेटर करीम जनत अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अन्य साथी खिलाड़ियों की माताओं के निधन की दुखद खबरें शेयर करते रहे हैं। इस बार पश्तो भाषा की बनावट और अनुवाद की तकनीकी खामी ने एक जीवित खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+