Video: शादी के बाद राहुल और दिशा ने किन्नरों के साथ किया जमकर डांस, शगुन में मांगी लाखों की सौगात
मुंबई, 26 जुलाई: हाल ही में सिंगर और बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। राहुल वैद्य ने 16 जुलाई को दिशा के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा की वैडिंग प्रोग्राम से जुड़ी तस्वीरें जमकर वायरल हुईं, दोनों के फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। वहीं अब इंटरनेट पर राहुल वैद्य और दिशा परमार का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें दोनों लोग किन्नरों के साथ खूब डांस करते नजर आ रहे हैं।

किन्नर समुदाय से राहुल-दिशा का डांस
सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा का वीडियो आज सोमवार का है, जब किन्नर समुदाय के लोग उनके घर शादी के बाद शगुन मांगने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल और दिशा ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साथ जमकर ठुमके भी लगाएं। किन्नर समुदाय से आशीर्वाद पाकर राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने आप को रोक नहीं सके और उनके साथ डांस करने लगे। वीडियो को देखकर उनके फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

डांस का वीडियो हुआ वायरल
दिशा और राहुल की डांस की वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं उनके फैंस भी उनको जमकर बधाई और तारीफ करते नजर आ रहे हैं। किसी फैंस ने उनको खूबसूरत कपल बताया तो कोई उनके डांस की बढ़ाई करता दिखाई दे रहे हैं।

सवा लाख रुपये और सोने की निशानी भी मांगी
राहुल और दिशा दोनों ने अपने लाउंजवियर पहने थे। दिशा ने अपने सिर को लाल दुपट्टे से लपेटा हुआ था। वहीं जब किन्नरों ने नवदंपति जोड़े से कहा कि जब उनका बच्चा होगा तो वे फिर से आएंगे। इस पर राहुल और दिशा शरमा गए और मुस्कुराने लगे। लास्ट में राहुल ने उन्हें आने और आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया किया। वहीं किन्नरों ने नए जोड़े से सवा लाख रुपये और सोने की निशानी भी मांगी। (देखें वीडियो)












Click it and Unblock the Notifications