कौन हैं अमेरिकी FBI डायरेक्टर काश पटेल? क्या करती हैं गर्लफ्रेंड एलेक्सिस, डेटिंग को लेकर क्या है विवाद?

FBI Director Kash Patel and Alexis Wilkins Controversy Explained: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI (Federal Bureau of Investigation) के डायरेक्टर काश पटेल इस समय अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह कोई बड़ी तफ्तीश या कोई हाई-प्रोफाइल केस नहीं, बल्कि उनकी बेहद आलीशान लाइफस्टाइल, सरकारी पैसों का कथित दुरुपयोग और उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काश पटेल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने देश के टैक्सपेयर्स के पैसे से चलने वाले सरकारी विमान (FBI Jet) का इस्तेमाल अपनी पर्सनल डेट्स के लिए किया। इस पूरे विवाद ने अमेरिका में एक नई बहस छेड़ दी है। आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है, काश पटेल कौन हैं और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर क्या विवाद चल रहा है।

FBI Director Kash Patel and Alexis Wilkins Controversy Explained

▶️क्या है $50 हजार का सूट और लग्जरी डेट का पूरा विवाद? (What is the FBI Jet and $50k Luxury Suite Controversy)

न्यूयॉक टाइम्स और अन्य अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा विवाद तब सामने आया जब काश पटेल के एक आधिकारिक दौरे में उनकी पर्सनल लाइफ के जुड़ने की बात खुली।

🔷तारीख और घटना: 10 मई 2025 को काश पटेल अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के साथ वाशिंगटन से फिलाडेल्फिया गए। इसके लिए उन्होंने FBI के गल्फस्ट्रीम-V (Gulfstream-V) जेट का इस्तेमाल किया, जिसकी कीमत करीब 60 मिलियन डॉलर (लगभग 500 करोड़ रुपये) है।

🔷मशहूर कॉन्सर्ट और आलीशान सूट: फिलाडेल्फिया पहुंचने के बाद दोनों ने मशहूर कंट्री म्यूजिक स्टार्स जॉर्ज स्ट्रेट और क्रिस स्टेपलटन का एक लाइव कॉन्सर्ट देखा। दावा किया जा रहा है कि इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए उन्होंने एक बेहद लग्जरी वीआईपी प्राइवेट सूट बुक किया था, जिसकी कीमत $35,000 से $50,000 (यानी करीब 30 से 42 लाख रुपये) के बीच थी।

🔷ओवरटाइम का बोझ: विवाद सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। आरोप है कि जब ये दोनों कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे, तब सरकारी खर्चे पर तैनात FBI का फ्लाइट क्रू और सुरक्षा अधिकारी (SWAT टीम) बाहर रात के 11 बजे तक उनका इंतजार करते रहे। इससे सुरक्षाकर्मियों के ओवरटाइम का खर्च भी टैक्सपेयर्स की जेब पर भारी पड़ा।

FBI Director Kash Patel and Alexis Wilkins Controversy Explained

एजेंसी और काश पटेल की सफाई

इस पूरे मामले पर हंगामा मचने के बाद FBI के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करने की कोशिश की है। ब्यूरो का कहना है कि यह एक आधिकारिक यात्रा थी और एलेक्सिस विल्किंस वहां 'आमंत्रित मेहमान' के तौर पर गई थीं। काश पटेल का कहना है कि वह अपने निजी खर्च खुद उठाते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दौरों पर जाना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है।

▶️कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस, जिनके लिए तैनात रहती है SWAT टीम? (Who is Alexis Wilkins)

इस विवाद का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा हैं एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins)। 3 नवंबर 1998 को बोस्टन में जन्मीं एलेक्सिस अमेरिका की एक उभरती हुई कंट्री सिंगर और एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

🔷पारिवारिक बैकग्राउंड: एलेक्सिस के पिता जिलेट (Gillette) कंपनी में ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बड़े अधिकारी रहे हैं और मां एयरोस्पेस इंडस्ट्री में फाइनेंशियल स्पेशलिस्ट रही हैं। वह आर्मीनियाई मूल की हैं और उनका बचपन अर्कांसस, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में बीता है। बचपन में वह मशहूर टीवी शो 'मॉडर्न फैमिली' के दो एपिसोड्स में भी नजर आ चुकी हैं।

🔷पढ़ाई और करियर: उन्होंने साल 2020 में बेलमोंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। राजनीति में रुचि होने के कारण दिसंबर 2024 में उन्होंने अमेरिकी सांसद अब्राहम हमादेह की प्रेस सेक्रेटरी के रूप में भी काम करना शुरू किया।

🔷सिक्योरिटी को लेकर विवाद: काश पटेल और एलेक्सिस साल 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काश के FBI डायरेक्टर बनने के बाद आरोप लगे कि उन्होंने नैशविले में अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा के लिए FBI की एक स्पेशल SWAT यूनिट और दो सरकारी लग्जरी SUVs तैनात कर दीं। जानकारों के मुताबिक, इस वीआईपी सुरक्षा का सालाना खर्च करीब 1 मिलियन डॉलर (8 करोड़ रुपये से ज्यादा) बैठता है, जो जनता के पैसों से दिया जा रहा है।

इसके अलावा, अक्टूबर 2025 में स्टेट कॉलेज, पेन्सिल्वेनिया में एक रेसलिंग इवेंट के दौरान जब एलेक्सिस ने राष्ट्रगान गाया, तब भी काश पटेल कथित तौर पर इसी सरकारी जेट से उनसे मिलने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।

FBI Director Kash Patel and Alexis Wilkins Controversy Explained

▶️कौन हैं अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल? (Who is FBI Director Kash Patel)

🔷25 फरवरी 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में जन्मे कश्यप प्रमोद पटेल (जिन्हें पूरी दुनिया काश पटेल के नाम से जानती है) भारतीय मूल के अमेरिकी वकील और राजनेता हैं। वह साल 2025 से अमेरिका की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी FBI के डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह इस पद तक पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई (भारतीय मूल के) व्यक्ति हैं।

🔷शुरुआती जीवन और भारत से कनेक्शन: काश पटेल के पिता प्रमोद पटेल मूल रूप से गुजरात के आणंद जिले के भाद्रन गांव के रहने वाले थे। बाद में उनका परिवार युगांडा चला गया था, लेकिन 1972 में वहां के तानाशाह ईदी अमीन के क्रूर शासन और नरसंहार के कारण उन्हें युगांडा छोड़ना पड़ा। कुछ समय भारत में शरण लेने के बाद उनका परिवार कनाडा और फिर अमेरिका में बस गया। काश पटेल का पालन-पोषण एक हिंदू परिवार में हुआ है।

🔷पढ़ाई और वकालत: काश ने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से क्रिमिनल जस्टिस और हिस्ट्री की पढ़ाई की और पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मियामी-डेड काउंटी में एक पब्लिक डिफेंडर (सरकारी वकील) के तौर पर की, जहां उन्होंने ड्रग तस्करी और हिंसक अपराधों के मामलों की पैरवी की।

▶️डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार

2017 में काश पटेल ने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) छोड़ दिया और रिपब्लिकन सांसद डेविन न्यून्स के सीनियर एडवाइजर बन गए। यहीं से वह डोनाल्ड ट्रंप के करीब आए। काश पटेल को 'ट्रंप का सबसे वफादार' (Trump Loyalist) माना जाता है।

उन्होंने ही मशहूर 'न्यून्स मेमो' लिखा था, जिसमें दावा किया गया था कि FBI ने ट्रंप और रूस के संबंधों की जांच के दौरान अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया था। इस मेमो के बाद वह ट्रंप की गुड बुक्स में आ गए। इसके बाद उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) और डिफेंस सेक्रेटरी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कई बड़े पदों पर काम किया।

▶️विवादों से पुराना नाता: स्नॉर्कलिंग और शराब के आरोप (Controversies Kash Patel)

यह पहली बार नहीं है जब काश पटेल विवादों में घिरे हैं। उनके काम करने के तरीके और व्यवहार को लेकर पहले भी कई गंभीर सवाल उठते रहे हैं:

🔷पर्ल हार्बर 'VIP स्नॉर्कल' विवाद: हाल ही में यह खुलासा हुआ कि हवाई के आधिकारिक दौरे के दौरान काश पटेल ने पर्ल हार्बर के ऐतिहासिक और संवेदनशील 'यूएसएस एरिजोना मेमोरियल' के पास "VIP स्नॉर्कल ट्रिप" (समुद्र में तैराकी और गोताखोरी) का आनंद लिया था। आलोचकों का कहना है कि यह एक युद्ध स्मारक और पवित्र स्थल है, जहां 900 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की समाधि है। ऐसी जगह पर मौज-मस्ती करना शहीदों का अपमान है।

🔷मिलान विंटर ओलंपिक्स और बीयर: इटली के मिलान में विंटर ओलंपिक्स के दौरान काश पटेल का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अमेरिकी हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ बीयर पीते और जश्न मनाते दिखे थे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि वह वहां एक इंटरनेशनल साइबर क्राइम की जांच के सिलसिले में गए थे।

🔷शराब और दुर्व्यवहार के आरोप: अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'The Atlantic' ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि काश पटेल को शराब की गंभीर लत है और कई बार वह इस कदर हैंगओवर में रहते हैं कि उनके कर्मचारी उनसे संपर्क तक नहीं कर पाते। इन आरोपों से भड़ककर काश पटेल ने मैगजीन पर 250 मिलियन डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी ठोक दिया है। हाल ही में अमेरिकी सीनेट की एक सुनवाई के दौरान वह एक सांसद पर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने लाइव हियरिंग में ही सांसद को 'अल्कोहल टेस्ट' कराने की चुनौती दे डाली थी।

▶️क्या होगा इस विवाद का असर?

विपक्ष (डेमोक्रेट्स) का आरोप है कि काश पटेल ने हमेशा से इस बात की वकालत की थी कि FBI का राजनीतिकरण हो चुका है और इसमें बड़े सुधार की जरूरत है। लेकिन अब डायरेक्टर बनने के बाद वह खुद इस एजेंसी के संसाधनों, विमानों और कमांडोज का इस्तेमाल किसी 'वीआईपी पास' या अपनी पर्सनल लाइफ को लग्जरी बनाने के लिए कर रहे हैं।

फिलहाल, व्हाइट हाउस और FBI दोनों ही काश पटेल के बचाव में उतरे हुए हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया में आए दिन हो रहे इन नए खुलासों ने उनकी कुर्सी और साख दोनों पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+