Chandrababu Naidu: ₹40 हजार का ऑफर देने वाले CM नायडू के खुद कितने बच्चे? कौन है बीवी?
Chandrababu Naidu: 'विकास मैन' के नाम से लोकप्रिय चंद्रबाबू नायडू अपने एक बयान की वजह से लोगों को बीच चर्चा का विषय बने हुए है, कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग तंज कस रहे हैं, अब आप सोच रहे होंगी कि आखिर सीएम ने ऐसा क्या कहा? तो आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि 'राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे।'
वो श्रीकाकुलम जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पहले वह जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है। एक महीने के भीतर इसकी पूरी जानकारी जारी की जाएगी।' जिसके बाद से ही वो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आपको बता दें कि जनसंख्या बढ़ाने के लिए 'कैश ऑफर' देने वाले सीएम चंद्रबाबू नायडू के खुद एक बेटे के पिता हैं और उनका नाम नारा लोकेश है और उनके बेटे को भी एक ही बेटा है। आंध्रा की राजनीति के अहम किरदारों में से एक चंद्रबाबू नायडू की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं, उनकी पत्नी का नाम नारा भुवनेश्वरी है।
एनटी रामाराव की बेटी हैं नारा भुवनेश्वरी
नारा भुवनेश्वरी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता एनटी रामाराव (NTR) की बेटी हैं। अस्सी के दशक की बात है, उस वक्त चंद्रबाबू नायडू युवा नेता के रूप में तेजी से उभर रहे थे, जबकि एनटीआर दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति दोनों के सुपरस्टार थे।
चंद्रबाबू नायडू से काफी प्रभावित थे एनटी रामाराव
वो एनटीआर के संपर्क में आए और इसी दौरान उनकी मुलाकात खूबसूरत नारा से हुई थी, उस वक्त एनटीआर अपनी बेटी भुवनेश्वरी के लिए एक ऐसा जीवनसाथी चाहते थे जो पढ़ा-लिखा हो और जिसके पास अच्छी लीडरशिप क्वालिटी हो। जब एनटीआर की नजर युवा और होनहार मंत्री चंद्रबाबू नायडू पर पड़ी, तो वे उनसे काफी प्रभावित हुए।

साल 1981 में हुई चंदरबाबू नायडू की नारा से शादी
एनटीआर ने खुद चंद्रबाबू के सामने अपनी बेटी का हाथ थामने का प्रस्ताव रखा। नायडू तो पहले से ही भुवनेश्वरी से प्रभावित थे, उन्होंने तुरंत 'हां' कर दी, फिर दोनों की शादी साल परिवारवालों की सहमति से साल 1981 में हुई।

'हेरिटेज फूड्स' मैनेजिंग डायरेक्टर हैं नारा भुवनेश्वरी
भुवनेश्वरी 'हेरिटेज फूड्स' (Heritage Foods) कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह डेयरी सेक्टर की भारत की बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसकी कमान वे सालों से संभाल रही हैं। उनकी गिनती देश की सबसे अमीर महिलाओं में होती है। यही नहीं वे 'एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट' (NTR Memorial Trust) के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई सामाजिक कार्य भी करती हैं।

नारा लोकेश को भी एक ही बेटा है
आज शादी को 45 साल हो गए हैं लेकिन दोनों का रिश्ता मिसाल माना जाता है। चंद्रबाबू नायडू जब भी राजनीतिक संकट में रहे, भुवनेश्वरी हमेशा उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी रहीं। चाहे नायडू की गिरफ्तारी का समय रहा हो या चुनावी रैलियों का, भुवनेश्वरी ने फ्रंटफुट पर आकर न केवल अपना बिजनेस संभाला, बल्कि अपने पति के राजनीतिक सम्मान की लड़ाई भी लड़ी। दोनों बेटा नारा लोकेश भी राजनीति में सक्रिय हैं।














Click it and Unblock the Notifications