पंजाब: होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के बाद कांग्रेस ने साधा सीएम मान पर निशाना, वड़िंग ने पूछे ये सवाल

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2013 में इस अस्पताल का नींव पत्थर रखा था। उन्होंने ने कहा कि वास्तव में यह डॉ मनमोहन सिंह द्वारा 2013 में पंजाब को दिया गया गिफ्ट था।

चंडीगढ़, 24 अगस्त 2022। पंजाब में होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटिस में एमएसपी पर कमेटी और इलेक्ट्रिसिटी संशोधन विधेयक को लाना चाहिए था, जो कि राज्य के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री का स्वागत करना और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के लिए उनका धन्यवाद प्रकट करना अच्छी बात है, लेकिन इस दौरान उन्हें डॉ मनमोहन सिंह के योगदान का भी जिक्र करना चाहिए था।

warring

वड़िंग ने साधा सीएम मान पर निशाना

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2013 में इस अस्पताल का नींव पत्थर रखा था। उन्होंने ने कहा कि वास्तव में यह डॉ मनमोहन सिंह द्वारा 2013 में पंजाब को दिया गया गिफ्ट था, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने आज उद्घाटन किया। राजा वड़िंग ने कहा कि वह हैरान हैं भगवंत मान कैसे इस मिट्टी के बेटे डॉ मनमोहन सिंह भूल को गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मान के लिए तुरंत ध्यान देने लायक कुछ महत्वपूर्ण विषयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखने का यह एक सुनहरा अवसर था। लेकिन अफसोस है कि मुख्यमंत्री ने इस मौके को गंवा दिया, जिसके कारणों से लोग भली भाति परिचित हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब: CM भगवंत मान की पत्नी, बहन और मां आज क्‍यों आईं धुरी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+