पंजाब: CM भगवंत मान की पत्नी, बहन और मां आज क्यों आईं धुरी, जानिए
धुरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, बहन मनप्रीत कौर और मां हरपाल कौर आज धुरी पहुंचीं। यहां उन्होंने धुरी निर्वाचन क्षेत्र के धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री मुलोवाल में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने रणीके शिव मंदिर में भी माथा टेका। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने लोगों की समस्याएं निपटाने का वादा किया।

डॉ. गुरप्रीत कौर हैं भगवंत सिंह मान की पत्नी
भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बोलीं कि, मेरे पति ने आमजन से किए कई वादे पूरे कर दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि धुरी विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री मान का अपना निर्वाचन क्षेत्र है और इसके विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और अच्छा विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धुरी को इस तरह विकसित करेगी कि लोगों ने सोचा भी नहीं होगा।'वहीं, धूरी हल्के के विभिन्न गांव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य परिजन भी धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री मुलोवाल में नतमस्तक हुए।

हरियाणा के पिहोवा की निवासी हैं डॉ. गुरप्रीत कौर?
32 वर्षीय डॉ. गुरप्रीत कौर मूलत: हरियाणा के पिहोवा की निवासी हैं। उनका घर पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी में है। गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत के कुनबे के लोग पिहोवा में रहते हैं। पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी के हो चुके गुरिंद्रजीत सिंह रिश्ते में उनके चाचा हैं। वहीं, गुरप्रीत उनके ताऊ की पोती है। गुरिंद्रजीत के मुताबिक, गुरप्रीत को घर पर गुगु के नाम से पुकारते हैं। उनके भाई इंद्रजीत का परिवार मोहाली में है।

मोहाली में रहता है परिवार
अब गुरप्रीत भी मोहाली के फेज-7 में किराए के मकान में रही हैं। गुरप्रीत ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि, वह अंबाला के एक अस्पताल में काम कर चुकी हैं, और अब पंजाब के मोहाली के अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। वहीं, गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं और सरपंच रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications