'कोई दुखी और परेशान नहीं है', कांग्रेस विधायक ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब अध्यक्ष बनने पर कही ये बात

'कोई दुखी और परेशान नहीं है', कांग्रेस विधायक ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब अध्यक्ष बनने पर कही ये बात

चंडीगढ़, 19 जुलाई: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य का पार्टी अध्यक्ष बनाया है। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रमुख बनने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नवजोत सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का प्रमुख नामित करने का फैसला सोचने वाला है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि कोई भी इस फैसले से परेशान नहीं और ना ही दुखी है। हमें पूरा भरोसा है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पंजाब प्रमुख बनाने के लिए पार्टी ने संगत सिंह गिलजियां, सुखविंद्र सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वर्किंग अध्यक्ष बनाया है।

'सिद्धू युवा हैं और एक सक्रिय सांसद थे...'

'सिद्धू युवा हैं और एक सक्रिय सांसद थे...'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है, ''पार्टी आलाकमान ने बहुत सोच-समझकर फैसला लिया होगा। वह (नवजोत) एक युवा हैं और एक सक्रिय सांसद थे। उनके पास काम करने का जोश है इसलिए हम इसका स्वागत करते हैं।" बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे पंजाब में संकट को हल करने के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रतिनियुक्त तीन सदस्यों में से एक थे।

पंजाब के विधायक बोले- सब ठीक हो जाएगा...

पंजाब के विधायक बोले- सब ठीक हो जाएगा...

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस पंजाब प्रमुख बनने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह शुत्राना ने रविवार (18 जुलाई) को उनसे मुलाकात की थी। विधायक निर्मल सिंह शुत्राना ने नवजोत सिंह से मिलने के बाद कहा, वहां अब सब कुछ ठीक हो जाएगा।

विधायक निर्मल सिंह शुत्राना ने कहा, '' कांग्रेस हाईकमान ने जो फैसला किया वह 100 फीसदी सही है। कोई परेशान और दुखी नहीं है, सब ठीक हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी नियुक्ति पर बधाई देनी चाहिए।

'पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर करेंगे काम'

'पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर करेंगे काम'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पार्टी के लिए एक संपत्ति जैसे हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी और सिद्धू 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे।

पंजाब में महीनों से नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच उथल-पुथल और राजनीतिक मतभेद चल रही थी। दोनों नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे थे। अमरिंदर सिंह का उनका खेमा सिद्धू के राज्य प्रमुख बनने के खिलाफ था। नवजोत सिंह सिद्धू ने 2019 में राज्य सरकार में मंत्री पद छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+