पंजाब: सिद्धू ने PM मोदी से पूछा- किसान 1 साल सड़क पर बैठे रहे, आपको 15 मिनट रुकना पड़ा तो हंगामा क्यों?
चंडीगढ़, 06 जनवरी। पंजाब में कुछ हफ्तों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। हालांकि रैली स्थल से कुछ किलोमीटर पहले ही पीएम मोदी का काफिला 15 से 20 मिनट तक सड़क पर फंसा रहा, जिसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। अब बीजेपी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ रही है, जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है।

अपने एक कार्यक्रम में पीएम मोदी को किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहते हैं, 'किसान एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे रहे, लेकिन कल जब पीएम को लगभग 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा तो वे (मीडिया) इससे परेशान हो गए। ये दोहरा मापदंड क्यों? मोदी जी, आपने कहा था कि आप किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन उनके पास जो कुछ भी था वह भी आपने ले लिया। आज आप चाहे जितने ड्रामे कर लो, फोटो लगा के कहो जी धन्यवाद हमने काले कनून वापस ले लिए।'
यह भी पढ़ें: PM Security breach: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कोविंद ने पंजाब में सुरक्षा चूक पर चिंता जताई
Recommended Video
एमपी के गृहमंत्री ने सिद्धू पर साधा था निशाना
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि 16 घंटे हो गए हैं लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा चूक पर कोई बयान नहीं दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुरक्षा उल्लंघन के कारण अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है, इसलिए वे इस दर्द को अच्छी तरह से जानती हैं और उन्हें विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए। पीएम की सुरक्षा में चूक के अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका पर भी बोले। उन्होंने कहा कि अभी गृह विभाग के पास लॉकडाउन लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, मगर हम मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती बरतने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications