Punjab Polls: कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा और राजीव शुक्ला को नियुक्त किया विशेष पर्यवेक्षक

नई दिल्ली, 10 फरवरी: पंजाब में चुनावी घमासान जारी है। जिस वजह से वहां पर कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री पद के लिए किया था। जिसके बाद से प्रदेश के कई कांग्रेस नेता नाराज हैं। इस बीच पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी नेता राजीव शुक्ला को पंजाब चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

Rajeev Shukla

वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के ऐलान के बाद कहा था कि वो उनके फैसले का समर्थन करते हैं, लेकिन मन ही मन वो नाराज नजर आ रहे हैं। ये बात उनके बयानों से भी लग रही। अब वो प्रचार अभियान बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी की यात्रा पर चले गए हैं। वो खुद भी अमृतसर ईस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे, ऐसे में अचानक उनकी यात्रा से हर कोई हैरान है।

पत्नी भी कर रहीं बयानबाजी
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को चन्नी को गरीब समझने के लिए 'गुमराह' किया है। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में बदलाव के लिए बेहतर विकल्प होते। उन्होंने ये भी कहा कि किसी को इतने बड़े पद पर चुनने के लिए मेरिट, शिक्षा, ईमानदारी, काम को गिना जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सिद्धू के एक बयान ने भी कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाई है। उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा में कांग्रेस के 60 विधायक नहीं पहुंचते हैं तो कौन मुख्यमंत्री बनता है इसका कोई प्रश्न ही नहीं रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+