पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा श्री बिभौर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे सीएम मान
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल के गांव बिभौर में स्थित दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन यादगारी स्थल गुरुद्वारा श्री बिभौर साहिब में अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मत्था टेकने पहुंचे।
सीएम भगवंत मान ने अपने निजी एक्स हैंडल पर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- आज नंगल के गांव बिभौर में स्थित दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन यादगारी स्थल गुरुद्वारा श्री बिभौर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक होने का सुभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में सरबत के भले के लिए प्रार्थना की।

मान ने कहा, पावन स्थल के दर्शन कर मन को बहुत शांति और सुकून मिला। परमात्मा पंजाब और पंजाबियों पर सदैव कृपा बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications