'...अहंकार से रहें दूर, पूरे मन करें प्रयास', पंजाब यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में बोले सीएम मान

पिछले हफ्ते रविवार को सुनाम पहुंचे सीएम भगवंत मान पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित यूथ फेस्टिवल में शामिल हुए। ये समारोह शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज में आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम ने युवाओं से संवाद भी किया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने युवाओं को सफल जीवन का मंत्र दिया। सीएम ने कहा कि बिना किसी अहंकार के अपने लक्ष्य को पाने का निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए।

सुनाम स्थिति शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से यूथ फेस्टीवल में पहुंचे सीएम यूनिवर्सिटी की कई सौगातें दीं। सीएम के समक्ष पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल हरविंदर की ओर रखी गई कई मांगे मानी गईं। सीएम मान ने मंच के कहा कि वे जिस स्टेज पर आज खड़े हैं कभी वे पहले भी यहां हुआ करते थे। सीएम ने कहा कि वो दौर अगल था जब वे यहां पढ़ते थे।

Bhagwant Mann in Udham Singh Govt College

समारोह में मंच से अपने संबोधन में सीएम ने कहा, "स्कूल बच्चों के प्रतिभा के हिसाब से एमिनेंस बन रहे हैं। वे बच्चों को उनके प्रतिभा के अनुसार एक विशेष दिशा में ले जा रहे हैं। वे गांवों में लाइब्रेरियां खोल रहे हैं और यू.पी.एस.सी. के 8 सेंटर खोलेंगे जो पूरी तरह से मुफ्त होंगे। इसका सभी वित्तीय लेन-देन सरकार द्वारा किया जा रहा है।सीएम मान ने आगे बताया कि वह चाहते हैं कि पंजाब में नौजवान डी.सी. बनें, एस.एस.पी. बनें, आई.एफ.एस. बनें।" सीएम ने अपने कॉलेज की दिनों को याद करते हुए कहा कि इंसान कहीं भी जाए उन्हें अपनी जड़ें याद रखनी चाहिए।

सीएम ने कहा मेले बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। इन मेलों में बड़े-बड़े साहित्यकार निकले हैं। शहीद उधम सिंह कॉलेज में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर आयोजित समारोह में कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सीएम मान के अलावा, अमन अरोड़ा, सुखबीर सिंह, मनजीत सिंह सिद्धू, पम्मी बाई, हरविंदर सिंह विर्क, कर्मजीत अनमोल, गुरिंदर सिंह धालीवा, कमलजीत सिंह ढींडसा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+